1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मैंने प्यार किया' के बाद भाग्यश्री ने बॉलीवुड को कह दिया था अलविदा, ऐसी है लव स्टोरी

'मैंने प्यार किया' के बाद भाग्यश्री ने बॉलीवुड को कह दिया था अलविदा, ऐसी है लव स्टोरी

 Published : May 28, 2020 01:27 pm IST,  Updated : May 28, 2020 01:48 pm IST

सलमान खान के साथ मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में कदम रखने वाली भाग्यश्री जल्द ही कमबैक करने जा रही हैं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग भी लॉकडाउन से पहले शुरू कर दी थी।

bhagyashree- India TV Hindi
भाग्यश्री Image Source : INSTAGRAM/BHAGYASHREE.ONLINE

सलमान खान के साथ अपनी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' से भाग्यश्री रातोंरात स्टार बन गई थीं। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। पहली फिल्म के बाद ही भाग्यश्री ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। मगर अब इतने समय के बाद भाग्यश्री एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। उन्होंने लॉकडाउन से पहले अपनी कमबैक फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। भाग्यश्री ने अपनी पहली फिल्म के दौरान ही बॉयफ्रेंड हिमालय से शादी कर ली थी। उनका एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने मैंने प्यार किया के बाद फिल्मों को अलविदा क्यों कह दिया।

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में भाग्यश्री ने बताया कि बेटे अभिमन्यु के जन्म के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया था। यह काफी मुश्किल था लेकिन परिवार के लिए अपना करियर छोड़ना आसान था। मुश्किल इसलिए क्योंकि मुझे एक्टिंग में मजा आने लगा था। मैं ऐसी थी जैसे काश मुझे दोनों चीजें संभाल सकती। लेकिन नहीं, क्योंकि उसने सिर्फ मेरी ज़िंदगी संभाली थी। मेरा पूरा ध्यान और खुशी मेरे साथ थी। उस समय, यह एक कठिन विकल्प नहीं था। मैं जो भी करना चाहती थी, वह उसके साथ समय बिताना था। हालांकि इस पर भ्रम है क्योंकि कई जगह कहा गया है कि उन्होने पति के एतराज पर फिल्में छोड़ी थी।

कुछ समय पहले भाग्यश्री ने अपनी लव स्टोरी के बारे में सोशल मीडिया पर बताया था। ह्यूमन ऑफ बॉम्बे के पोस्ट में भाग्यश्री ने बताया, उन्होंने हिमालय दसानी से शादी करने के लिए अपने पिता का घर छोड़ दिया था। मैं और हिमालय बचपन से दोस्त थे। मेरे माता-पिता को पसंद नहीं था कि में हिमालय को डेट करुं। जिसके बाद हमने ब्रेकअप कर लिया। वह पढ़ाई के लिए यूएस चले गए और मैंने फिल्म 'मैंने प्यार किया' साइन कर ली।

भाग्यश्री और हिमालय दोनों अलग देशों में थे लेकिन उन्होंने हिमालय के माता-पिता से बात की जब वह बॉलीवुड में एंट्री कर रही थीं। भाग्यश्री ने कहा- हम दोनों इस समय साथ में नहीं हैं लेकिन मैं यह जानती हूं कि भविष्य में कभी साथ में होंगे। उनके माता-पिता ने कहा- हमें कोई परेशानी नहीं है और मैंने शूटिंग शुरू कर दी।

पढ़ाई पूरी करने के बाद हिमालय यूएस से घर वापिस आ गए थे और मैं मैंने प्यार किया की शूटिंग कर रही थी। लेकिन मेरे माता-पिता अभी भी रिश्ते के लिए नहीं माने। भाग्यश्री ने आगे बताया- मैंने माता-पिता से बात करने के बाद हिमालय को फोन किया और पूछा क्या तुम हम दोनों को लेकर श्योर हो?  यह फैसला लेने का दिन है। या तो मैं उनके साथ होने वाली थी क्या हमेशा के लिए अलग। मैंने कहा- मैं अपना घर छोड़ रही हूं अगर तुम मुझसे प्यार करते हो तो मुझे लेने आ जाओ। वह 15 मिनट में मुझे लेने आ गए थे।

हमने मंदिर में हिमालय के माता-पिता, सलमान खान, सूरज बरजात्या और कुछ दोस्तों के साथ शादी कर ली। शादी के बाद हमारा बेटे अभिमन्यु हुआ। उनकी एक छोटी बहन अवंतिका भी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन