1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पद्मावती' के लिए वायकाम 18 मोशन पिक्चर्स ने मिलाया भंसाली से हाथ

'पद्मावती' के लिए वायकाम 18 मोशन पिक्चर्स ने मिलाया भंसाली से हाथ

 Published : Oct 10, 2016 05:07 pm IST,  Updated : Oct 10, 2016 05:07 pm IST

संजय लीला भंसाली पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोमवार को इसी फिल्म के लिए फिल्म निर्माण कंपनी, वायकाम-18 मोशन पिक्चर्स ने संजय लीला भंसाली के साथ जुड़ने की घोषणा की है।

bhansali- India TV Hindi
bhansali

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोमवार को इसी फिल्म के लिए फिल्म निर्माण कंपनी, वायकाम-18 मोशन पिक्चर्स ने संजय लीला भंसाली के साथ जुड़ने की घोषणा की है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह को प्रमुख भूमिकाओं में देखा जाएगा। इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी और यह अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़े:-

'कहानी', 'स्पेशल-26', 'भाग मिल्खा भाग', 'क्वीन', 'मैरी कॉम' और 'दृश्यम' जैसी फिल्मों को प्रस्तुत कर चुके वायकाम-18 मोशन पिक्चर्स हॉलीवुड में 'मिशन इम्पॉसिबल' और 'ट्रांसफॉर्मर्स' जैसी फिल्मों का भी निर्माता रहा है।

'पद्मावती' के लिए भंसाली के साथ जुड़ने के बारे में प्रोडक्शन हाउस के मुख्य संचालन अधिकारी अजीत अंधारे ने कहा, "वायकाम-18 मोशन पिक्चर्स विभिन्न चीजों के साथ भारतीय सिनेमा को पुनर्परिभाषित करने में विश्वास रखता है। इस ऐतिहासिक कहानी को भंसाली की फिल्म से एक प्रकार से जीवन मिलेगा। 'पद्मावती' ब्लॉकबस्टर फिल्म होने वाली है।"

इससे पहले भंसाली और वायकाम-18 मोशन पिक्चर्स ने साथ मिलकर 'मैरी कॉम', 'गब्बर इज बैक' और 'बाजीराव-मस्तानी' बनाई थी। भंसाली ने कहा, "मैं वायकाम-18 मोशन पिक्चर्स और अजीत के साथ काम करके काफी खुश हूं। अभी तक हमारी साझेदारी काफी सफल रही है और आशा है कि 'पद्मावती' में भी इसका परिणाम ऐसा ही रहेगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन