चेन्नईः बॉलीवुड फिल्मों में हिंदी रीमेक बनाने का चलन बीते कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है। बाजीराव मस्तानी जैसी सफल फिल्म बनाने वाले फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने भी अब साउथ की फिल्म मनम का रीमेक बनाने की इच्छा जताई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पोकरी(वांटेड), दृश्यम, अलाईपायुथेय (साथिया), थेवार मगन (विरासत), मोमन्टो (गजनी), मर्यादा रामन्ना और (सन ऑफ सरदार) जैसी साउथ की फिल्में बॉलीवुड में बनाई जा चुकी हैं।
हिंदी सिनेजगत को 'ब्लैक', 'गुजारिश' व 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्में दे चुके फिल्मकार संजय लीला भंसाली जल्द ही तेलुगू की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मनम' का हिंदी रीमेक बना सकते हैं। इस फिल्म में अक्कीनेनी कुनबे की तीन पीढ़ियों के सितारों ने काम किया है।
इसे भी पढ़़ेः बाजीराव-मस्तानी के शनिवार वाड़ा पर ये किसका है साया?
'मनम' के निर्देशक विक्रम कुमार ने बताया, "मैं जब हाल में मुंबई में शूटिंग कर रहा था, तो फिल्म के हिंदी रीमेक के संबंध में उनसे मुलाकात की थी। हम हालांकि फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं, लेकिन उनकी अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत फिल्म का रीमेक बनाने में दिलचस्पी है।"
तेलुगू फिल्म 'मनम' में दक्षिण भारत के दिग्गज दिवंगत अभिनेता अक्कीनेनी नागेश्वर राव, उनके बेटे नागार्जुन और उनके पोते नागा चैतन्य और अखिल हैं। 'मनन' को दर्शकों व समीक्षकों दोनों से जबर्दस्त सराहना मिली थी, जो पुनर्जन्म की कहानी है।