1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कुंभ मेले में भोजपुरी एक्टर रवि किशन करने वाले हैं लाइव बैंड के साथ तांडव

कुंभ मेले में भोजपुरी एक्टर रवि किशन करने वाले हैं लाइव बैंड के साथ तांडव

 Published : Jan 31, 2019 07:37 pm IST,  Updated : Jan 31, 2019 07:37 pm IST

रवि किशन 8 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे कुंभ मेले में तांडव करेंगे। रवि किशन ने अपने ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी देते हुए अपने प्रशंसकों से इस दिन प्रयागराज पहुंचने की अपील की है।

Ravi kishan- India TV Hindi
Ravi kishan Image Source : TWITTER/RAVI KISHAN

भोजपुरी सिनेमा के सफल अभिनेता और भगवान शिव के अनन्य भक्त रवि किशन(Ravi kishan) 8 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे कुंभ मेले में तांडव करेंगे। रवि किशन ने अपने ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी देते हुए अपने प्रशंसकों से इस दिन प्रयागराज पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वे 8 फरवरी को प्रयागराज जा रहे हैं, जहां वे संगम में डुबकी लगाएंगे और शाम सात बजे लाइव बैंड के साथ 'तांडव' नृत्य करेंगे। 

रवि किशन लाइव बैंड के साथ पहली बार प्रस्तुति देने वाले हैं, जिसको लेकर उनके प्रशंसक भी काफी उत्साहित हैं। 

रवि किशन ने कहा, "ऐतिहासिक, धार्मिक कुंभ मेला उन्हें गौरवान्वित करता है। इस वर्ष उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कुंभ के विशेष आयोजन को प्रमुखता से और भी खास बना दिया है।"

पिछले साल अघोरियों पर आधारित भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना 2' में भी रवि किशन नजर आए थे। 

आपको बता दें रवि किशन की बेटी रीवा शुक्ला भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वह पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म का नाम 'सब कुशल मंगल' है। इस फिल्म में रीवा और प्रियांक के साथ अक्षय खन्ना भी नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

वहीदा रहमान और आशा पारेख ने देखी 'मणिकर्णिका', कहा- कंगना रनौत पर गर्व है

TRP की लिस्ट में नंबर वन पर 'खतरों के खिलाड़ी' ने बनाई जगह, 'ये रिश्ता...' में आया जबरदस्त उछाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन