1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय संग काम करने पर बोली भूमि पेडनेकर

अक्षय संग काम करने पर बोली भूमि पेडनेकर

 Published : Jun 15, 2017 07:07 pm IST,  Updated : Jun 15, 2017 07:15 pm IST

अक्षय कुमार के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही है। अक्षय के साथ काम करने को लेकर हाल ही मेंं भूमि ने बताया है कि..

bhumi- India TV Hindi
bhumi

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही है। फिल्म ‘जोर लगा के हईशा’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली भूमि पहली बार अक्षय के साथ नजर आने वाली हैं। उनके साथ काम करने को लेकर भूमि का कहना है कि अक्षय संग काम करना सुखद रहा है।

अक्षय के बारे में भूमि ने कहा, "वह शानदार हैं। उनके साथ काम करना सुखद है। 'टॉयलेट - एक प्रेम कथा' मेरे जीवन के बड़े अनुभवों में से एक रहा है और मैं निश्चित रूप से उन्हें और फिल्म की टीम को इसका श्रेय दूंगी।" अभिनेत्री फिल्म में काम को एक लंबी छुट्टी की तरह मानती है। रितेश ने फिर चुराया शाहरुख की फिल्म का पोस्टर, भड़क पड़े किंग खान

भूमि ने कहा, "मुझे बिल्कुल ऐसा नहीं लगा कि हम काम कर रहे हैं। यह लंबी छुट्टी की तरह था। यह जुनूनी लोगों के समूह जैसा था, जो एक जगह काम के लिए एकत्रित हुए।" 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन