1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भूमि पेडनेकर ने बताया अक्षय कुमार ने निर्माता होने के बाद भी 'दुर्गामती' में नहीं किया हस्तक्षेप

भूमि पेडनेकर ने बताया अक्षय कुमार ने निर्माता होने के बाद भी 'दुर्गामती' में नहीं किया हस्तक्षेप

 Published : Dec 11, 2020 09:03 pm IST,  Updated : Dec 11, 2020 09:04 pm IST

फिल्म में अरशद वारसी, माही गिल, करण कपाड़िया और जीशु सेनगुप्ता भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

भूमि पेडनेकर- India TV Hindi
भूमि पेडनेकर Image Source : TWITTER/@AKSHAYKUMAR

मुंबई: हॉरर फिल्म 'दुर्गामती : द मिथ' में लीड रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का कहना है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार इस परियोजना के निर्माता हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी शूटिंग के दौरान हस्तक्षेप नहीं किया। भूमि ने कहा, "अक्षय (कुमार) सर आपको एक एक्टर के रूप में बहुत सारी स्वतंत्रता देते हैं। इस फिल्म के निमार्ताओं ने सोचा था कि मैं यह कर सकती हूं, इसलिए उन्होंने (अक्षय कुमार) ने मेरे परफॉर्मेस में कभी हस्तक्षेप नहीं किया। बेशक मेरे निर्देशक (जी अशोक) ने समर्थन किया है। इस फिल्म में, मैंने पूरी तरह से खुद को उनके विजन के सामने सरेंडर कर दिया।"

अरशद वारसी ने अपकमिंग मूवी 'दुर्गामती' पर कहा, "मुझे कहानी में ट्विस्ट पसंद है "

भूमि फिल्म में एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाती हैं, जो एक निर्दोष सरकारी अधिकारी की कहानी बताती है। सरकारी अधिकारी ताकतवर लोगों की साजिश का शिकार हो जाता है । अभिनेत्री ने कहा, "जब मैंने इस फिल्म पर काम करना शुरू किया, तो मुझे पता था कि यह मेरे लिए मुश्किल होगा, लेकिन मुझे नहीं पता था कि मेरे अपेक्षा से ज्यादा कठिन होगा।"

'दुर्गामती' की रिलीज से पहले निर्माताओं ने पानी में किया एक क्लिप का अनावरण

फिल्म में अरशद वारसी, माही गिल, करण कपाड़िया और जीशु सेनगुप्ता भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है।

(इनपुट- आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन