नई दिल्ली: छोटे पर्दे का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' का घर दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। शो में कई बेहतरीन टास्क और सदस्यों की अजीब हरकतें दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही हैं। धीरे-धीरे सदस्य बिग बॉस के घर से बाहर होते जा रहे हैं। लेकिन अब जितने भी कन्टेस्टेंट बचे हैं, सभी खुद को अंत तक बनाए रखने के लिए हर तरह से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब लगता है खुद एलिमिनेशन से बचाने के लिए घरवाले एक दूसरे से दोस्ती करने का नया तरीका अपना रहे हैं। जहां एक ओर शुरुआती दिनों में विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे एक पल के लिए भी एक दूसरे को बर्दाशत नहीं कर पा रहे थे वहीं ये दोनों आज इतने अच्छे दोस्त बन चुके हैं कि इन्हें देखकर लोग इनके अफेयर्स की भी अटकलें लगाने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर अब प्रियांक शर्मा और अर्शी खान की दोस्ती ने भी घरवालों को सोचने पर मजबूर कर रही है।
Related Stories
हाल ही में घर में हुए कैप्टनसी के टास्क के दौरान कुछ सदस्य आपस में खूब झगड़ पड़े तो वहीं अर्शी, विकास और पुनीश एक बार फिर झगड़ा खत्म कर अच्छे दोस्त बन चुके हैं। इसी बीच घर के अंदर अर्शी खान का बर्थ डे सेलिब्रेट किया गया, इसे और खास बनाने के लिए बिग बॉस ने उनके लिए केक भी भेजा। इसके बाद उन्होंने सभी के साथ मिलकर गार्डन एरिया में अपना बर्थ डे केक कट किया और जमकर मस्ती की। इसी दौरान प्रियांक ने उन्हें एक रिंग गिफ्ट की।
उन्होंने गार्डन एरिया में सबके सामने उन्हें रिंग पहनाते हुए उनसे माफी मांगी। बदले में अर्शी ने भी प्रियांक की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया और उनके गाल पर Kiss करते हुए उन्हें थैंक्यू कहा। बता दें कि शो में कई बार प्रियांक, अर्शी का बॉडी शेमिंग के लिए काफी मजाक बना चुके हैं। लेकिन अब उन्होंने अपनी हर गलती के लिए अर्शी से माफी मांग ली है।