1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टीवी कार्यक्रमों में काम करने को लेकर बिपाशा बसु ने कही ये बात

टीवी कार्यक्रमों में काम करने को लेकर बिपाशा बसु ने कही ये बात

 Published : Nov 15, 2016 07:16 pm IST,  Updated : Nov 15, 2016 07:16 pm IST

बिपाशा बसु ने अपनी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से दर्शकों को अपनी दीवाना बनाया है। उन्हें छोटे पर्दे पर भी देखा चुका है। बिपाशा का हॉरर शो 'डर सबको लगता है' को भी दर्शकों ने काफी सराहा।

bipasha- India TV Hindi
bipasha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपनी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से दर्शकों को अपनी दीवाना बनाया है। उन्हें छोटे पर्दे पर भी देखा चुका है। बिपाशा का हॉरर शो 'डर सबको लगता है' को भी दर्शकों ने काफी सराहा। बिपाशा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो बड़े पर्दे के साथ टेलिविजन पर काम कर चुकी हैं। बिपाशा का कहना है कि लंबे टेलीविजन कार्यक्रमों के लिए शूट करना मुश्किल होता है।

इसे भी पढ़े:- बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्नेंसी की उड़ी खबरों को लेकर तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान

अभिनेत्री ने इस साल के शुरुआत में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की। उनका मानना है कि यदि वह किसी टीवी कार्यक्रम को करने के लिए हामी भरती हैं तो उनके जीवन से बहुत कुछ गायब हो जाएगा।

बिपाशा ने एक बयान में कहा, "किसी ने मुझे हाल ही में एक शो ऑफर किया है। यह डेढ़ साल लंबा है और मुझे महीने में 25 दिन शूट के लिए देना था। उस वक्त मुझे ऐसा लगा जैसे वे मेरे जीवन से मुझे दूर ले जा रहे हैं। टीवी कार्यक्रमों के लिए शूटिंग करना कितना मुश्किल है।"

हाल में बिपाशा अपने पति करण के साथ लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम 'भाबी जी घर पर हैं' में मेहमान की भूमिका में दिखी थीं। उन्होंने कहा कि पति के साथ शूट करना काफी अच्छा रहा। उन्होंने कहा, "यह मेरे माता-पिता का पसंदीदा कार्यक्रम है। इस कारण हमने इस कार्यक्रम में जाने का निर्णय लिया। इस समय यह टीवी का सबसे अधिक मनोरंजन करने वाला पारिवारिक कार्यक्रम है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन