1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Speical: बेहद खास था ऋषि कपूर-नीतू कपूर का रिश्ता, दिलचस्प है शादी-सगाई का किस्सा

Birthday Speical: बेहद खास था ऋषि कपूर-नीतू कपूर का रिश्ता, दिलचस्प है शादी-सगाई का किस्सा

 Published : Sep 03, 2020 10:06 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 10:06 pm IST

4 सितंबर 1952, चेम्बूर, मुम्बई में पैदा हुए ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में आखिरी सांस ली।

Birthday Speical, rishi kapoor- India TV Hindi
Birthday Speical Rishi Kapoor Image Source : INSTAGRAM- NEETU KAPOOR

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। इसी साल उनका कैंसर की वजह से निध हो गया। उनका जाना बॉलीवुड के लिए गहरी क्षति रही। ऋषि कपूर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से की थी। इस फिल्म में वह राजकपूर के टीनएज रोल में नजर आए थे। इसके बाद ऋषि कपूर ने 'बॉबी' फिल्म में डिंपल कपाड़िया के साथ डेब्यू किया, फिल्म सुपरहिट रही और फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया था। 

ऐसे शुरू हुई थी ऋषि-नीतू की लव स्टोरी

नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां को बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता बहुत ही कम पसंद थे। जिसके कारण नीतू ने अपने अफेयर के बारे में मां को कुछ नहीं बताया था। जब उन्हें अपनी बेटी के अफेयर के बारें में पता चला तो वह काफी गुस्सा हुई।

Throwback: रणबीर की इस तस्वीर में दिखी पिता ऋषि कपूर की झलक

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की इंगेजमेंट भी बड़े ही मजेदार तरीके से हुई थी। दोनों एक शादी अटेंड करने के लिए दिल्ली आए हुए थे। इस खास मौके में ऋषि कपूर ने अपनी बहन से अंगूठी लेकर नीतू को पहना दी थी। वहीं नीतू कपूर ने फिल्‍म 'झूठा कहीं का' के डायरेक्‍टर की अंगूठी ऋषि कपूर को पहनाई थी। 

 

ऋषि कपूर की 1980 में नीतू कपूर से शादी हुई थी। शादी में भी कुछ ऐसा हुआ कि ये हमेशा के लिए यादगार हो गया। दरअसल शादी के दौरान नीतू कपूर और ऋषि कपूर दोनों ही बेहोश हो गए थे। नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। नीतू कपूर ने बताया- शादी में बहुत ज्यादा लोग आए थे। इतनी भीड़ से घिरे होने की वजह से ऋषि कपूर घोड़ी चढ़ने से पहले ही बेहोश हो गए थे। वहीं नीतू कपूर का लहंगा बहुत भारी होने की वजह से इसे संभालते दौरान वह बेहोश हो गई थीं। 

 

ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, कहा- अपने करीबी ही सबसे बड़ी दौलत हैं...

ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने साथ में कई फिल्मों में रोमांस किया था। नागिन, दरार, अमिरी गरीब, श्रीमान आशिकी जैसी कई फिल्मों में नजर आए थे। शादी के बाद भी दोनों कई फिल्मों में साथ काम किया।

4 सितंबर 1952, चेम्बूर, मुम्बई में पैदा हुए ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में आखिरी सांस ली। ऋषि कपूर भले ही हमारे साथ नहीं हैं लेकिन उनकी यादें और फिल्में हमारे साथ हैं। 

बर्थडे स्पेशल: तस्वीरों में देखिए, ऐसी रही नीतू कपूर और ऋषि कपूर खूबसूरत बॉन्डिंग

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन