1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन बनीं दूसरे बच्चे की मां, शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन बनीं दूसरे बच्चे की मां, शेयर की तस्वीर

 Published : Feb 15, 2020 07:13 pm IST,  Updated : Feb 15, 2020 07:13 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन ने बेटे को जन्म दिया है। लीजा दूसरी बार मां बनी हैं।

 लीजा हेडन- India TV Hindi
 लीजा हेडन Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन ने बेटे को जन्म दिया है। लीजा दूसरी बार मां बनी हैं और इस बार भी उनके घर बेटा ही आया है। बेटे का नाम उन्होंने लियो रखा है। इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके उन्होंने इस बात की जानकारी दी है।

'बिग बॉस 13' के फिनाले में शामिल होंगे रोहित शेट्टी, एक प्रतिभागी को दिखाएंगे बाहर का रास्ता

लीजा ने इंस्टाग्राम पर दोनों बेटों की तस्वीर शेयर की है। दोनों बेटे एक दूसरे को देख रहे हैं और एक दूसरे का हाथ पकड़ा है। तस्वीर के साथ लीजा ने लिखा है- इस छोटे से आशीर्वाद ने मेरे दिल को एक तरह से छुआ है जो पहले कभी नहीं हुआ।  मैं पूरी तरह से निशब्द हो गई हूं। लगता है प्यार से आप दोनों यूं ही देखती रहूं। विश्वास नहीं होता कि मैं आपकी मम्मा हूं। ‘लियो और जैक।

और मेरे फॉरेवर वैलेंटाइन कल हमारी 5वीं एनिवर्सरी थी। हम पहली बार 13 फरवरी को शुक्रवार को मिले जिसके बाद जिंदगी पूरी तरह बदल गई। शुक्रिया पति, मेरे साथ परिवार बनाने के लिए।

बता दें, अगस्त में लीजा ने बेटे और पति के साथ ये तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी दी थी कि वो मां बनने वाली हैं। तस्वीर में पूरा परिवार पानी के अंदर है।

बता दें लीजा हेडन ने 'आएशा', 'हाउसफुल 3', 'द शौकीन्स', 'क्वीन' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में काम किया है।

कार्तिक आर्यन ने रणवीर सिंह के साथ की 'लव आज कल 2030' की अनाउंसमेंट, सारा अली खान ने दिया ये रिएक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन