1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा सहित इन सितारों ने वरुण-नताशा को दी शादी की बधाई

प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा सहित इन सितारों ने वरुण-नताशा को दी शादी की बधाई

 Published : Jan 25, 2021 11:53 am IST,  Updated : Jan 25, 2021 12:35 pm IST

वरुण धवन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया है।

bollywood celebs congratulates varun natasha- India TV Hindi
बॉलीवुड सितारों ने वरुण-नताशा को दी शादी की बधाई Image Source : INSTA: ANUSHKA/PRIYANKA/YOGEN SHAH

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद वरुण ने नताशा के साथ कुछ फोटोज शेयर की और प्यारा-सा मैसेज भी लिखा। देखते ही देखते ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गया है। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी सहित तमाम सितारों ने न्यूली वेड कपल को शादी की बधाई दी है। 

सारा अली खान ने लिखा, 'मेरे प्यारे वरुण और प्रिय नताशा, आपको सारा प्यार, किस्मत, खुशियां और हमेशा के लिए साथ रहने की कामना करती हूं।'

सारा अली खान ने वरुण-नताशा को किया विश
Image Source : INSTAGRAM सारा अली खान ने वरुण-नताशा को किया विश

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर वरुण का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'वरुण-नताशा बधाई। मेरिटल ब्लिस में स्वागत है।'

करीना कपूर खान ने नताशा-वरुण को दी बधाई
Image Source : INSTAGRAM करीना कपूर खान ने नताशा-वरुण को दी बधाई

दीपिका पादुकोण ने वरुण-नताशा को बधाई देते हुए पोस्ट पर कमेंट किया: 'दोनों को बधाई! आप दोनों को जीवन भर प्यार और साथ की बधाई!' 

रणवीर सिंह ने कमेंट किया, 'जिंदगी भर की खुशियों और आनंद की कामना करता हूं।'

ग्रैंड वेडिंग से Inside Photos आईं सामने, मेहमानों के साथ पोज देते दिखाई दिए वरुण-नताशा

अनुष्का शर्मा ने कमेंट किया- 'VD और नताशा .. आप दोनों के जीवन भर की खुशी, विकास और एक साथ होने की कामना करती हूं।'

कैटरीना कैफ ने लिखा, 'आप दोनों को बधाई।'

शाहिद कपूर ने मजेदार अंदाज में लिखा- 'दोनों परिवारों को बधाई। भगवान का आशीर्वाद बना रहे। और अंधेरे पक्ष में आपका स्वागत है।' 

टाइगर श्रॉफ ने कमेंट किया, 'दोनों को ढेर सारी बधाई।'

दिया मिर्जा ने लिखा, 'दोनों को शुभकामनाएं। आपको जिंदगी भर खुशियां और प्यार मिले।'

परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'VD और नताशा को बधाई। दोनों के लिए बेहद खुश हूं।'

वरुण धवन की वाइफ नताशा दलाल का ब्राइडल Look हुआ Viral, देखें Inside Video

प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर वरुण और नताशा की शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'एक नया और उत्साहित सफर एक साथ शुरू करने के लिए बधाई और ऑल द बेस्ट वरुण धवन और नताशा दलाल। दोनों को हमेशा ढेर सारा प्यार और खुशियां मिले। मैरिड क्लब में आपका स्वागत है।'

वरुण-नताशा ने अलीबाग के आलीशान रिसॉर्ट 'द मेंशन हाउस' में निजी समारोह में शादी की। उनके परिवार और करीबी मित्रों ने ही शादी में शिरकत की। फिल्म इंडस्ट्री से करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, फिल्ममेकर शशांक खेतान और एक्ट्रेस जोआ मोरानी शामिल हुए। 

वरुण धवन (33) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें डालीं। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा, ''जीवन भर के प्रेम को अब एक नया नाम मिल गया।'' धवन और दलाल की शादी मई 2020 में होनी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसे टाल दिया गया था।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन