1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ग्रैंड वेडिंग से Inside Photos आईं सामने, मेहमानों के साथ पोज देते दिखाई दिए वरुण-नताशा

ग्रैंड वेडिंग से Inside Photos आईं सामने, मेहमानों के साथ पोज देते दिखाई दिए वरुण-नताशा

 Published : Jan 25, 2021 09:09 am IST,  Updated : Jan 25, 2021 12:48 pm IST

इन तस्वीरों में वरुण और नताशा मेहमानों के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

varun dhawan-natasha dalal wedding - India TV Hindi
शादी में मेहमानों के साथ पोज देते नताशा और वरुण Image Source : INSTAGRAM: BOLLYWOODARAB.FC

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल की शादी हो चुकी है। अब इंटरनेट पर वेडिंग वेन्यू की इनसाइड तस्वीरें सामने आ रही हैं। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस विवाह समारोह में ज्यादा लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया था। सिर्फ फैमिली मेंबर्स, करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही मौजूद थे। फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो फिल्ममेकर करण जौहर और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा सहित कई हस्तियां शामिल हुई थीं। 

अब इंटरनेट पर वेडिंग वेन्यू के अंदर की फोटोज सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों में वरुण और नताशा मेहमानों के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। 

वरुण धवन की वाइफ नताशा दलाल का ब्राइडल Look हुआ Viral, देखें Inside Video

वरुण और नताशा ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रविवार को अलीबाग में शादी की। नताशा ने क्रीम कलर का लहंगा और डायमंड ज्वैलरी पहनी, जबकि वरुण इसी कलर की शेरवानी और हल्के नीले रंग के दुपट्टे में नज़र आए। 

varun dhawan-natasha dalal wedding
Image Source : INSTAGRAM: BOLLYWOODARAB.FCशादी में मेहमानों के साथ पोज देते नताशा और वरुण

varun dhawan-natasha dalal wedding
Image Source : INSTAGRAM: BOLLYWOODARAB.FCशादी में मेहमानों के साथ पोज देते नताशा और वरुण

न्यूली वेड कपल वरुण धवन और नताशा दलाल के लिए करण जौहर का इमोशनल पोस्ट

विवाह समारोह में करण जौहर, जोआ मोरानी, कुणाल कोहली और शशांक खेतान सहित दूल्हे के फिल्म इंडस्ट्री के चुनिंदा दोस्त मौजूद थे।

varun dhawan-natasha dalal wedding
Image Source : INSTAGRAM: BOLLYWOODARAB.FCशादी में मेहमानों के साथ पोज देते नताशा और वरुण

वरवधू ने मीडिया के लिए लड्डू भी भेजे जो उन्हें समारोह स्थल के बाहर क्लिक करने का इंतजार कर रहे थे। रविवार को होने वाली शादी के लिए विवाह स्थल अलीबाग के मेंसन रिसोर्ट में समारोह 22 जनवरी से ही चल रहा था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन