1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चेतन भगत ने इस तरह की अर्जुन कपूर की खिंचाई

चेतन भगत ने इस तरह की अर्जुन कपूर की खिंचाई

 Published : Oct 19, 2016 07:18 pm IST,  Updated : Oct 19, 2016 07:18 pm IST

हाल ही में चेतन भगत ने कहा है कि यह ठीक नहीं है कि वह अपनी किताब में चुंबन दृश्य लिखें और अभिनेता अर्जुन कपूर इन दृश्यों को फिल्मी अंदाज में करें।

arjun- India TV Hindi
arjun

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को चेतन भगत की किताब '2 स्टेट्स: द स्टोरी ऑफ माई मैरिज' में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आई थीं। फिल्म में इन दोनों के बीच काफी बोल्ड सीन्स भी फिल्माए गए थे। हाल ही में इसे लेकर चेतन भगत ने कहा है कि यह ठीक नहीं है कि वह अपनी किताब में चुंबन दृश्य लिखें और अर्जुन कपूर इन दृश्यों को फिल्मी अंदाज में करें। अर्जुन अब भगत की एक अन्य पुस्तक पर आधारित फिल्म 'हॉफ गर्लफ्रेंड' में भी काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े:-

चेतन भगत ने कहा, "मेरी वजह से अर्जुन ने दो तरह से मजे लिए हैं। पहला यह कि वह कभी भी संयुक्त राष्ट्र, बिल गेट्स फाउंडेशन, सेंट स्टीफन, या आईआईएम में नहीं रहे हैं। लेकिन मेरी किताब, और फिल्मों का किरदार सेंट स्टीफन से है, जो बाद में संयुक्त राष्ट्र से जुड़ता है। '2 स्टेट्स' में वह आईआईएम के छात्र थे।"

उन्होंने कहा, "दूसरा यह कि सभी चुंबन दृश्य मैंने लिखे, लेकिन इसके करने का मौका उन्हें मिला। क्या यह अनुचित नहीं है? मैंने देखा है कि एक दृश्य के छह टेल लिए गए। यह क्या है? मैंने उन्हें सुझाव भी दिया कि मैं करके दिखा सकता हूं कि इन्हें कैसे किया जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने मुझे इसकी अनुमति नहीं दी।"

लेखक की कई किताबों को रूपांतरण हो चुका है। उन्होंने अपने विचार नेहा धूपिया के ऑडियो टॉक शो 'नो फिल्टर नेहा' में साझा किए। उन्होंने हिंदी में बात की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन