1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सेंडलवुड ड्रग्स केस : विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका को क्राइम ब्रांच का नोटिस

सेंडलवुड ड्रग्स केस : विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका को क्राइम ब्रांच का नोटिस

 Published : Oct 16, 2020 01:53 pm IST,  Updated : Oct 16, 2020 02:10 pm IST

क्राइम ब्रांच ने इसी मामले में आदित्य अल्वा की तलाश में पहले मुंबई में खोजबीन की और उसी सिटी क्राइम ब्रांच बेंगलुरु ने प्रियंका अल्वा ओबेरॉय को नोटिस भी भेज दिया है।

Sandalwood drug case - India TV Hindi
सेंडलवुड ड्रग्स केस में विवेक ओबेरॉय की पत्नी को क्राइम ब्रांच का नोटिस Image Source : INSTAGRAM

बहुचर्चित सैंडलवुड ड्रग केस में क्राइम ब्रांच ने अभिनेता विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका अल्वा को नोटिस भेजा है। कल ही इस मामले में आदित्य अल्वा की तलाश में विवेक ओबेरॉय के घर पर तलाशी अभियान भी छेड़ा गया था। आपको बता दें कि आदित्य अल्वा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे होने के साथ साथ विवेक ओबेरॉय के साले यानी प्रियंका अल्वा के भाई हैं। आदित्य पर भी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स सप्लाई का आरोप लगा है।

क्राइम ब्रांच ने इसी मामले में आदित्य अल्वा की तलाश में पहले मुंबई में खोजबीन की और उसी सिटी क्राइम ब्रांच बेंगलुरु ने प्रियंका अल्वा ओबेरॉय को नोटिस भी भेज दिया है। कल ही बेंगलुरु सिटी पुलिस तलाशी का वारंट लेकर जूहू स्थित विवेक ओबेरॉय के घर पहुंची थी और लगभग ढाई घंटे तक उनके घर पर सर्च किया गया था।

विवेक ओबरॉय के घर में सैंडलवुड ड्रग मामले में पड़ा छापा, साले आदित्य अल्वा के खिलाफ वारंट

बता दें कि इसी केस में कन्नड़ की मशहूर एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी गिरफ्तार हुई हैं।

रागिनी द्विवेदी चार सितंबर को गिरफ्तार हुई हैं। जिसके बाद उनका पहला डोप टेस्ट हुआ, जहां उन्होंने सैंपल को टैम्पर करने की भी कोशिश की। वहीं संजना गलरानी भी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से अरेस्ट हुई हैं। सैंडलवुड ड्रग मामले में कई हस्तियों के नाम सामने आ चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन