1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका, श्रद्धा, सारा को क्लीन चिट दिए जाने की बात सच नहीं : एनसीबी

दीपिका, श्रद्धा, सारा को क्लीन चिट दिए जाने की बात सच नहीं : एनसीबी

 Published : Sep 30, 2020 07:01 pm IST,  Updated : Sep 30, 2020 07:03 pm IST

एनसीबी द्वारा शनिवार को मुंबई में दीपिका, श्रद्धा और करिश्मा से उनके उस व्हाट्सअप चैट पर घंटों पूछताछ की गई, जिनमें कथित तौर पर ड्रग्स को लेकर बात की गई थी।

दीपिका, श्रद्धा, सारा- India TV Hindi
दीपिका, श्रद्धा, सारा Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान सहित अन्य किसी को भी क्लीन चिट दिए जाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। इन सभी से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सामने आए ड्रग एंगल को लेकर पूछताछ की जा रही है। एजेंसी ने इन्हें क्लीन चिट दिए जाने के दावों को झूठा बताया है।

एक मीडिया रिपोर्ट में हाल ही में यह दावा किया गया कि एनसीबी ने दीपिका, उनकी पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश, सारा, श्रद्धा सहित बाकियों को ड्रग्स से संबंधित मामले में क्लीन चिट दे दी है। इसी के मद्देनजर जांच एजेंसी ने अपनी टिप्पणी दी है।

दिलीप कुमार और सायरा बानो की नई तस्वीर आई सामने, हाथों में हाथ थामे नजर आए सितारे

एनसीबी द्वारा शनिवार को मुंबई में दीपिका, श्रद्धा और करिश्मा से उनके उस व्हाट्सअप चैट पर घंटों पूछताछ की गई, जिनमें कथित तौर पर ड्रग्स को लेकर बात की गई थी। इसी दिन एनसीबी ने सारा अली खान से भी पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

एनसीबी ने अपनी जांच के सिलसिले में शुक्रवार को अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह से भी चार घंटे तक पूछताछ की। हालांकि इनसे पूछताछ के बाद प्राप्त निष्कर्षों के बारे में एजेंसी ने अब तक कोई खुलासा नहीं किया है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन