1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Coronavirus: रोड पर घूमते शख़्स को इटली पुलिस ने गिराकर किया अरेस्ट, ऋषि कपूर ने शेयर किया Video

Coronavirus: रोड पर घूमते शख़्स को इटली पुलिस ने गिराकर किया अरेस्ट, ऋषि कपूर ने शेयर किया Video

 Published : Mar 23, 2020 08:50 pm IST,  Updated : Mar 23, 2020 08:56 pm IST

कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा मौतें इटली में हुई हैं। चाइना दूसरे नंबर पर है।

ऋषि कपूर ने शेयर किया...- India TV Hindi
ऋषि कपूर ने शेयर किया इटली का Video Image Source :

कोरोना वायरस की वजह से पूरे इटली को लॉक डाउन कर दिया गया है, इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है, इस वजह से वहां पुलिस सख्ती से काम कर रही है। इटली का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें लॉकडाउन के दौरान भी एक शख्स सड़क पर टहल रहा है, पुलिस की उसपर जैसे ही नजर पड़ती है उसे गिराकर पुलिस गिरफ्तार कर लेती है।

इस वीडियो को बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को पोस्ट करते हुए ऋषि कपूर ने लिका है- में ऐसे ही अनुशासन की जरूरत है। ऋषि कपूर द्वारा शेयर किया ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है और लोग जमकर पुलिस की तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स रोड पर खड़ा है, पुलिसवाले सामने से आते हैं और उस शख्स को रोड पर गिरा देते हैं, जैसे ही वो गिरता है पुलिसवाले उसे गिरफ्तार कर लेते हैं। इटली में लॉकडाउन की वजह से पूरी सड़कें खाली हैं।

हालांकि ये वीडियो इटली का ही है और कोरोना वायरस के दौरान का ही इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें, इटली में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 5400 से भी ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। भारत में कोरोना वायरस के कुल 433 मामले सामने आए हैं। जिसमें से 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन