रणवीर सिंह(Ranveer Singh) की आने वाली फिल्म '83' इन दिनों हेडलाइन्स में बनी हुई है। यह फिल्म कपिल देव(Kapil Dev) की बायोपिक है। रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म की तैयारी में लगे हुए हैं। कपिल देव खुद रणवीर सिंह को ट्रेनिंग दे रहे हैं की उनकी तरह कैसे मूव्स करें। अब फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट खबर यह है कि कपिल देव की बेटी 'अमिया देव' भी इस फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं। वह इस फिल्म से असिस्टेंट डायरेक्टर के रुप में डेब्यू करने जा रही हैं। वह '83' के डायरेक्टर कबीर खान को असिस्ट करेंगी।
Related Stories
क्रिकेटर संदीप पाटिल के बेटा चिराग जो फिल्म में अपने पिता का रोल निभा रहे हैं। उन्होंने अमिया के डेब्यू के बारे में जानकारी दी। मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, हम पहली बार फिल्म के काम के दौरान मिले थे। वह दिल्ली से हैं और मैं मुंबई से। वह मुझसे बहुत छोटी हैं। अमिया के डायरेक्शन टीम का भाग होने की वजह से रोजाना ट्रेनिंग सेशन के दौरान वह हमारे साथ ही होती हैं। वह हमे किसी भी भी जो हमे अटेंड करनी होती है उसके बारे में अपडेट देती हैं। मैं जब भी कबीर खान के ऑफिस जाता हूं वह वहीं होती हैं और प्लानिंग, कॉस्च्यूम और शेड्यूल जैसी सब चीजों में शामिल होती हैं।
फिल्म की बात करें तो '83' की यूनिट अपने अगले ट्रेनिंग शेड्यूल के लिए धर्मशाला जाने के लिए तैयार है। कबीर खान की फिल्म 83 में आपको 1983 में जीते वर्ल्ड कप के पलों को दोबारा से जीने का मौका मिलेगा। फिल्ममेकर्स फिल्म की कास्ट के बारे में सब कुछ बता चुके हैं। फिल्म में एमी विर्क, पंकज त्रिपाठी और साकिब सलीम भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
Badla Box Office Collection: जानिए अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' का कुल कलेक्शन