अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे' का पहला पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म 17 मई, 2019 को रिलीज़ होगी। फिल्म को अकीव अली ने डायरेक्ट और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन, अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। पोस्टर में तब्बू और रकुल कार के ऊपर बैठी हुई हैं, वहीं अजय अपने सिग्नेचर पोज़ में नज़र आ रहे हैं। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है।
Related Stories
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का पहला लुक पोस्टर शेयर किया।
अजय और तब्बू इसके पहले 'हकीकत', 'विजयपथ', 'दृश्यम', 'गोलमाल अगेन' में साथ काम कर चुके हैं।
अजय के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'टोटल धमाल' इस साल फरवरी में रिलीज़ हुई है। फिल्म में उनके साथ माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी थे। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
अजय 'दे दे प्यार दे' के अलावा 'RRR', 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर', 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नज़र आएंगे।
Also Read:
श्रद्धा कपूर 'बॉयफ्रेंड' रोहन श्रेष्ठा से जल्द कर सकती हैं शादी?
सुशांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम पर सारा अली खान को किया अनफॉलो