1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pawri Ho Rahi Hai ट्रेंड में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण और महिमा चौधरी

Pawri Ho Rahi Hai ट्रेंड में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण और महिमा चौधरी

 Published : Feb 18, 2021 06:03 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 06:05 pm IST

Pawri Ho Rahi Hai ट्रेंड में शाहिद कपूर के साथ दीपिका पादुकोण और महिमा चौधरी भी शामिल हो गई हैं।

Pawri Ho Rahi Hai- India TV Hindi
Pawri Ho Rahi Hai Image Source : INSTA- MAHIMA, DEEPIKA

मुंबई: Pawri Ho Rahi Hai ट्रेंड भारत से लेकर पाकिस्तान तक छाया हुआ है। एक पाकिस्तानी गर्ल ने बनावटी एक्सेंट में एक वीडियो बनाया जिसमें वो अपनी फ्रेंड्स के साथ हैं और कार के बाहर से वीडियो बनाते हुए उन्होंने कहा- ये हमारी कार है, ये हम हैं और यहां हमारी पावरी (पार्टी) हो रही है। इस वीडियो को भारतीय कंपोजर यशराज मुखाते ने म्यूजिक में ढाल दिया और देखते ही देखते भारत और पाकिस्तान दोनों जगह ये वीडियो ट्रेंड करने लगा और हर कोई इस ट्रेंड में शामिल हो रहा है। अब बॉलीवुड एक्टर्स भी इसमें शामिल हो गए हैं। पहले शाहिद कपूर और अब महिमा चौधरी और दीपिका पादुकोण भी पावरी हो रही है ट्रेंड में शामिल होते हुए मीम शेयर कर चुके हैं।

TRP की लिस्ट में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की धमाकेदार वापसी, 'अनुपमा' को मिला ये स्थान

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फैन द्वारा बनाया एक मीम शेयर किया है, जिसमें दीपिका के बचपन की तस्वीर से मीम बनाया गया है। इस तस्वीर में दीपिका घोड़े में बैठी नजर आ रही हैं। और मीम में लिखा है- ''ये हम हैं, ये हमारा घोड़ा है और ये हमारी पावरी हो रही है।''

पिता के निधन के बाद 5 साल तक डिप्रेशन से जूझती रहीं प्रियंका चोपड़ा, इस फैसले ने बदली जिंदगी

एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी पावरी हो रही है ट्रेंड में शामिल हो गई हैं और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कार में बैठी हुई हैं, और पावरी हो रही है वायरल गाने पर झूमती दिख रही हैं। यहां देखिए वीडियो-

Photos: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं शहनाज गिल, तस्वीरें जीत लेंगी आपका दिल

देखिए शाहिद कपूर ने अपनी टीम के साथ कैसे मजेदार पार्टी वीडियो बनाकर शेयर किया है-

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन