1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए दीपिका पादुकोण ने अपनी असफलताओं के दौर पर क्या किया

जानिए दीपिका पादुकोण ने अपनी असफलताओं के दौर पर क्या किया

 Written By: IANS
 Published : Oct 23, 2015 02:39 pm IST,  Updated : Oct 23, 2015 04:22 pm IST

मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि अपनी असफल फिल्मों के बाद लोगों से मिली उपेक्षा को उन्होंने एक चुनौती की तरह लिया और अपनी आलोचनाओं के पहलुओं पर काम किया। दीपिका ने यहां

जानिए दीपिका पादुकोण...- India TV Hindi
जानिए दीपिका पादुकोण ने अपनी असफलताओं के दौर पर क्या किया

मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि अपनी असफल फिल्मों के बाद लोगों से मिली उपेक्षा को उन्होंने एक चुनौती की तरह लिया और अपनी आलोचनाओं के पहलुओं पर काम किया। दीपिका ने यहां बुधवार को 'वूमेन ऑफ वर्थ 2015' कार्यक्रम में कहा, "मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मैं फिल्मोद्योग में हूं। यह एक ऐसा व्यवसाय है, जिसे मैं हमेशा से करना चाहती थी और जिसे लेकर बहुत जुनूनी थी। यही वजह है कि जब मुझे नकारना जाने लगा तो मैंने इसे एक चुनौती एवं स्वस्थ आलोचना के रूप में लिया और इस दिशा में काम किया।"

ये भी पढ़ें-‘मुगले-ए-आजम’ के गीत की याद दिलाता है ‘बाजीराव’ का नया गाना

दीपिका के लिए 'ओम शांति ओम' और 'लव आज कल' की सफलता के बाद लगातार कई फिल्मों की असफलता 'उपेक्षा' का दौर था। उन्होंने कहा, "कड़ी मेहनत कई चीजों की कुंजी होती है, लेकिन आपका अपने काम के प्रति जुनूनी होना भी जरूरी है।"

दीपिका की आगामी फिल्म 'तमाशा' और 'बाजीराव मस्तानी' होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन