1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका ने किया 'एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न..' का लोगो जारी

दीपिका ने किया 'एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न..' का लोगो जारी

 Written By: IANS
 Published : Jul 15, 2016 02:07 pm IST,  Updated : Jul 15, 2016 02:07 pm IST

भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर कैज' का लोगो जारी किया है।

xxx the return of xander cage- India TV Hindi
xxx the return of xander cage

मुंबई: भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर कैज' का लोगो जारी किया है। इस फिल्म में अभिनेत्री को हॉलीवुड स्टार विन डीजल के साथ देखा जाएगा।इस फिल्म में दीपिका को सेरेना उनगेर की भूमिका में देखा जाएगा और उन्होंने अपनी आगामी फिल्म का 'एनिमेटेड' लोगो को इंस्टाग्राम पर जारी किया।

लोगो में डीजल की आवाज में कहा गया है, "दुनिया बदल गई है। हमें कुशल और अलग नजरिये वाले लोगों की जरूरत है, जो ऐसे जोखिम उठा सकें, जिनके बारे में हमें पता भी नहीं होता। हमें अलग तरह के जवानों की जरूरत है।"

इस वीडियो को जारी करते हुए दीपिका ने लिखा, "एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर कैज' का लोगो जारी। सेरेना उनगेर।"डी.जे.कारुसो द्वारा निर्देशित हॉलीवुड फिल्म 2002 में आई फिल्म 'एक्सएक्सएक्स' और 2005 में आई फिल्म 'एक्सएक्सएक्स : स्टेट ऑफ द यूनियन' का सीक्वल है।यह फिल्म 20 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन