1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका-रणबीर का ‘सफरनामा’ ले जाएगा आपको एक अंजान खूबसूरत सफर पर

दीपिका-रणबीर का ‘सफरनामा’ ले जाएगा आपको एक अंजान खूबसूरत सफर पर

 Published : Nov 26, 2015 04:17 pm IST,  Updated : Nov 26, 2015 05:22 pm IST

नई दिल्ली:- रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर 'तमाशा' की रिलीज के सिर्फ एक ही दिन रहते फिल्म के मेकर्स ने इसका नया गाना 'सफरनामा' रिलीज कर दिया है। जैसा की इसके नाम से ही

देखिए दीपिका-रणबीर का...- India TV Hindi
देखिए दीपिका-रणबीर का खूबसूरत ‘सफरनामा’

नई दिल्ली:- रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर 'तमाशा' की रिलीज के सिर्फ एक ही दिन रहते फिल्म के मेकर्स ने इसका नया गाना 'सफरनामा' रिलीज कर दिया है। जैसा की इसके नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है, ये गीत दीपिका और रणबीर के कोर्सिका के सफर को दर्शाता है जिसमें ये दोनों खूब मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- मेरी इजाजत के बिना शादी नहीं कर सकते रणबीर: दीपिका पादुकोण

इस गीत में रणबीर अपने पूरे सफर में दीपिका से साथ बिताए गए पलों को याद करते हैं। या यूं कहें कि इस गानें में इनका शुरुआत से हैप्पी एंडिंग तक का पूरा सफर बेहद खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। गाने में वेद (रणबीर) और तारा (दीपिका) का रोमांटिक अंदाज भी नजर आ रहा है।

इस गीत के साथ गायक लक्की अली ने संगीत की दुनिया में कमाल की वापसी की है। उनके फैंस के लिए ये गीत किसी ट्रीट से कम नहीं है। उनका मस्ती भरा और रोमांटिक अंदाज साफ नजर आ रहा है। गीत को सुनते-सुनते आपका भी मन करने लगेगा किसी सफर पर निकल जाने का। गाने को ए.आर.रहमान ने कम्पोज किया है और इसके बोल लिखे हैं इरशाद कामिल ने।

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले रणबीर और दीपिका फिल्म 'बचना ए हसीनों' और 'ये जवानी है दिवानी' से भी अपने अभिनय का जादू चला चुका हैं और अब एक बार फिर से वह इस फिल्म में दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार दिख रहे हैं।

इस फिल्म के अलावा दीपिका संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में भी नजर आने वाली हैं।

अगली स्लाइड में देखिए 'तमाशा' का नया गाना 'सफरनामा':-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन