1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिंधी शादी की एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने सुबह-सुबह अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे दीपिका-रणवीर

सिंधी शादी की एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने सुबह-सुबह अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे दीपिका-रणवीर

 Published : Nov 15, 2019 07:35 am IST,  Updated : Nov 15, 2019 10:24 am IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने आज अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे।

दीपिका-रणवीर पहुंची...- India TV Hindi
दीपिका-रणवीर पहुंची अमृतसर गोल्डन टेंपल Image Source : पल्लवी पालिवाल

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को एक साल हो गए। अपने इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज सुबह-सुबह अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे। कल दीपिका और रणवीर की कोंकणी शादी की एनिवर्सरी थी, तब ये दोनों सितारे तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर गए थे। आज दीपिका और रणवीर की सिंधी शादी वाली एनिवर्सरी है, आज ये दोनों सितारे अमृतसर के गोल्डन टेंपल मत्था टेकने गए हैं।

अमृतसर से दीपिका और रणवीर की बेहद प्यारी तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दीपिका मैरून सलवार सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने मांग भी भरी हुई है। रणवीर भी उनसे मिलते जुलते रंग के एथनिक वियर में दिखें। दीपिका और रणवीर दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं तस्वीरों में, जो भी उन्हें देख रहा है तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है। आप भी देखिए ये तस्वीर-

दीपिका-रणवीर
दीपिका-रणवीर

कल दीपिका अपने परिवार के साथ थीं, आज रणवीर का भवनानी परिवार दीपिका और रणवीर के साथ नजर आया।

दीपिका-रणवीर
दीपिका-रणवीर

दीपिका-रणवीर
दीपिका-रणवीर

दीपिका-रणवीर
दीपिका-रणवीर

ये तस्वीर रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल इटली के लेक कोमो में शादी की थी। 14 नवंबर को दोनों ने पहले कोंकणी रीति रिवाजों से शादी की और अगले दिन यानी 15 नवंबर को दोनों ने सिंधी रीति रिवाजों से शादी की। दोनों को शादी की एनिवर्सरी की बहुत सारी बधाईयां।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन