1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dhamaka Trailer: सच का... प्यार का... लाइफ का 'धमाका', कार्तिक आर्यन के लिए टर्निंग प्वॉइंट हो सकती है मूवी

Dhamaka Trailer: सच का... प्यार का... लाइफ का 'धमाका', कार्तिक आर्यन के लिए टर्निंग प्वॉइंट हो सकती है मूवी

 Published : Oct 19, 2021 12:59 pm IST,  Updated : Oct 19, 2021 08:59 pm IST

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका' का ट्रेलर देखकर आप ये कह सकते हैं कि रोमांटिक-कॉमेडी करने वाले कार्तिक अपने कंफर्ट जोन से बाहर आकर काम कर रहे हैं।

Dhamaka Trailer- India TV Hindi
Dhamaka Trailer Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

बॉलीवुड कार्तिक आर्यन पत्रकार अर्जुन पाठक के रूप में डिजिटल स्पेस में धमाका करने के लिए तैयार हैं। राम माधवानी द्वारा निर्देशित 'धमाका' का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है जिसमें कार्तिक के ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस को हैरान कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक कुछ समय से रोमांटिक-कॉमेडी स्पेस पर राज करते आये हैं, ऐसा लग रहा है कि 'धमाका' उनके करियर की टर्निंग पॉइंट फिल्म साबित हो सकती है। 

कार्तिक के अनदेखे अवतार को सामने लाते हुए ट्रेलर ने दर्शकों को हर उस चीज़ की एक झलक दी है जो आपको फ़िल्म में देखने मिलेगी और उन्हें अभिनेता के एक नए पहलू से भी परिचित करवाया है। अभिनेता ने अपने करैक्टर में ढलने के लिए इंटेंस तैयारी की है। 'धमाका' में कार्तिक एक सनकी पूर्व न्यूज एंकर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे उसके रेडियो शो पर एक अलार्मिंग कॉल आता है और उसे करियर में वापसी का मौका दिखाई देता है, हालांकि, इसका नुकसान भारी होने वाला है।

एक सॉलिड इम्पैक्ट पैदा करते हुए, ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है। ट्रेलर में अभिनेता के लुक को बहुत सराहना मिल रही है और इसी तरह उनके अभिनय में भी बदलाव आया है।

ट्रेलर लॉन्च की तस्वीरें-

Dhamaka Trailer launch
Image Source : YOGEN SHAHDhamaka Trailer launch 

Dhamaka Trailer
Image Source : YOGEN SHAHDhamaka Trailer

राम माधवानी को अपने अभिनेताओं में सर्वश्रेष्ठ लाने के लिए जाना जाता है और ट्रेलर 'धमाका' को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि यह कार्तिक आर्यन का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन होगा!

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा है नायरा की परछाई, अशनूर कौर से हो रही है प्राची ठाकुर की तुलना

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मोहसिन खान ने शो छोड़ने के बाद शिवांगी जोशी को लेकर कही ये बात

अरुण गोविल एक बार फिर बनेंगे श्रीराम, अक्षय कुमार की फिल्म Oh My God 2 में दमदार वापसी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन