मुंबई: मशहूर अभिनेता धर्मेद्र ने अपने पोते करण देओल और सहर बंबा को उनकी पहली फिल्म 'पल पल दिल के पास' के लिए शुभकामनाएं दी है। धर्मेद्र ने गुरुवार को एक वीडियो ट्वीट किया जिनमें वह इन दो नवागंतुकों को लाइफ लेसंस देते नजर आ रहे हैं।
Related Stories
धर्मेद्र ने कहा, "करण और सहर को 'पल पल दिल के पास' के लिए दुआएं..नेक दिल हैं आप। आप सबको धरम (दादा) का जी जान से प्यार कुछ आपके लिए बड़े प्यार से। शायद अच्छा लगे आपको।"
हिमाचल प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक लव स्टोरी है जिसे इन दो नवागंतुकों पर फिल्माया गया है। यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी।