1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीया मिर्जा की प्री-वेडिंग पार्टी की तस्वीरें आईं सामने, बेहद प्रिटी लग रही हैं एक्ट्रेस

दीया मिर्जा की प्री-वेडिंग पार्टी की तस्वीरें आईं सामने, बेहद प्रिटी लग रही हैं एक्ट्रेस

 Published : Feb 15, 2021 04:38 pm IST,  Updated : Feb 15, 2021 05:22 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा लेटेस्ट तस्वीरों में बेहद प्यारी लग रही हैं। दीया ने ये तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं।

Dia Mirza, Dia Mirza pre-wedding party, दीया मिर्जा, दीया मिर्जा की प्री-वेडिंग पार्टी- India TV Hindi
Dia Mirza, Dia Mirza pre-wedding party, दीया मिर्जा, दीया मिर्जा की प्री-वेडिंग पार्टी Image Source : INSTAGRAM STORY- DIA MIRZA

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा आज शादी करने जा रही हैं। ये दीया की दूसरी शादी है। अभी तक दीया मिर्जा की शादी की सिर्फ अफवाहें थीं मगर अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शादी की खबरों की पुष्टि कर दी है। दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें एक्ट्रेस ब्राइड टू बी का सैश पहने नजर आ रही हैं। वाइट ड्रेस में दीया किसी एंजेल से कम नहीं लग रही हैं। देखिए तस्वीरें-

दीया मिर्जा , dia mirza
Image Source : INSTAGRAM- DIA MIRZAदीया मिर्जा

दीया मिर्जा , dia mirza
Image Source : INSTAGRAM- DIA MIRZAदीया मिर्जा 

दीया मिर्जा की बिजनेसमैन वैभव रेखी संग शादी की खबरों ने पकड़ा जोर, 15 फरवरी को ले सकती हैं सात फेरे

दीया के घर के बाहर की तस्वीरें सामने आ रही हैं जहां फूलों से सजावट की गई है। साथ ही सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी भी मौजूद है। वहीं एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी दीया की शादी अटेंड करने पहुंच चुकी हैं।

dia mirza Instagram
Image Source : YOGEN SHAHदीया की शादी में पहुंची अदिति

दीया मिर्जा ने इससे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने हाथ की तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनके हाथों में मेहंदी लगी थी। दीया ने तस्वीर के साथ लिखा था- प्यार।

दीया मिर्जा के घर के बाहर फूलों से की गई सजावट
Image Source : DIA MIRZA INSTAGRAM दीया मिर्जा

दीया की शादी मुंबई की एक उद्यमी वैभव रेखी के साथ होने वाली है। शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। 

‘रहना है तेरे दिल में’’, ‘‘संजू’’ और ‘‘थप्पड़’’ में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाली मिर्जा कुछ समय से रेखी के साथ रिश्ते में थीं, लेकिन उन्होंने इसे कभी भी सार्वजनिक नहीं किया। रिपोर्ट्स के अनुसार रेखी की पहली पत्नी योग और ‘लाइफ स्टाइल’ कोच सुनैना रेखी थीं। इन दोनों की एक बेटी हैं।  

यह दीया की दूसरी शादी होगी। उन्होंने इससे पहले 2014 से 2019 तक साहिल संघ से शादी की थी। दंपति ने अगस्त 2019 में जारी एक बयान के साथ अपने अलगाव की घोषणा की थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन