1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ये हैं शाहरुख-काजोल की फिल्मों के 5 बेहतरीन लम्हें

ये हैं शाहरुख-काजोल की फिल्मों के 5 बेहतरीन लम्हें

 Published : Dec 17, 2015 06:07 pm IST,  Updated : Dec 18, 2015 01:25 pm IST

शाहरुख खान और काजोल अभिनीत फिल्म 'दिलवाले' आज रिलीज हो गई है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख और काजोल 5 साल बाद एक बार फिर से पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आए हैं।

shah rukh kajol- India TV Hindi
shah rukh kajol

नई दिल्ली:- शाहरुख खान और काजोल अभिनीत फिल्म 'दिलवाले' आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख और काजोल 5 साल बाद एक फिर से इस फिल्म में साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख और काजोल की कैमिस्ट्री की खूब सराहना हो रही है। इससे पहले ये दोनों करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म माई नेम खान में साथ नजर आए थे। इनकी जोड़ी को बॉलीवुड में सबसे खूबसूरत ऑन स्क्रीन जोड़ी के तौर पर देखा जाता है। जब ये दोनों पर्दे पर आते हैं तो दर्शक इनकी कैमेस्ट्र के दीवाने हो जाते हैं।

शाहरुख और काजोल कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे ‘दिलवाले दुल्हानिया ले जाएंगे’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘बाजीगर’, ‘कुछ कुछ होता है’ में साथ अभिनय कर चुके हैं। आज आपके साथ काजोल और शाहरुख खान की फिल्मों की ऐसी ही कुछ खास कैमेस्ट्री दिखाने वाले हैं जिन्हें देखकर ऐसा कहा ही नहीं जा सकता कि वह कोई अभिनय कर रहे हैं।

shah
shah

1. ये लड़का हाय अल्लाह:- करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म कभी खुशी कभी गम के इस गाने में शाहरुख और काजोल की बहुत ही खूबसूरत सी लव स्टोरी देखने को मिली थी। इस पूरे गानें में दोनों के बीच आंखों ही आंखों में खूब इशारे हो रहे हैं।

kajol
kajol

2. सजदा:- वर्ष 2010 में आई फिल्म माई नेम इज खान में शाहरुख ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार अदा किया था जो दिमागी रुप से थोड़ा बीमार है। लेकिन फिर कहते है न कि प्यार की कोई परिभाषा नहीं होती इस गानें में शाहरुख और काजोल के बीच कुछ ऐसी ही कैमेस्ट्री दिखाई दे रही है दोनों एक-दूसरे से कमियों के बारे में जानते हुए भी एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन