1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस हॉलीवुड फिल्म में काम कर रही हैं डिंपल कपाड़िया, ऑनलाइन तस्वीरें हुई लीक

इस हॉलीवुड फिल्म में काम कर रही हैं डिंपल कपाड़िया, ऑनलाइन तस्वीरें हुई लीक

 Published : Jul 29, 2019 09:11 pm IST,  Updated : Jul 29, 2019 09:16 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की फर्स्ट हॉलीवुड फिल्म टेनेट शूटिंग शुरु हो चुकी है।

डिंपल कपाड़िया- India TV Hindi
डिंपल कपाड़िया

बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की फर्स्ट हॉलीवुड फिल्म टेनेट शूटिंग शुरु हो चुकी है। साथ ही फिल्म के सेट से डिंपल की कई तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई है। लीक हुई तस्वीर में डिंपल कपाड़िया क्रिस्टोफर नोलन के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में डिंपल कपाड़िया और क्रिस्टोफर नोलन एक दूसरे से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

डिंपल व्हाइट आउटफिट में दिख रही हैं। हाथ में उन्होंने शॉल लिया हुआ है। डिंपल का ये लुक उनकी फिल्म टेनेट का बताया जा रहा है।बता दें कि डिंपल कपाड़िया पहली ऐसी भारतीय एक्ट्रेस हैं, जो क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म में काम कर रही हैं। डिंपल के लिए भी ये ग्लोबल स्तर पर अपने टैलेंट को दिखाने का सुनहरा मौका है। डिंपल के अलावा फ्रेंच एक्ट्रेस क्लेमेंसे पोएसे भी इस फिल्म का हिस्सा है। क्लेमेंसे इससे पहले हैरी पॉटर की फिल्मों में भी अहम भूमिका निभा चुकी हैं।

इस फिल्म को एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म को सात देशों में फिल्माया जाएगा। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का कुछ प्लॉट सितंबर के महीने में मुंबई के ताज होटल, गेटवे ऑफ इंडिया और कोलंबो मार्केट में शूट किया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल नोलन एक इवेंट अटेंड करने मुंबई आए थे। उस दौरान नोलन 4 दिन मुंबई में रहे थे और उन्होंने फिल्म के कुछ सीन्स को मुंबई में शूट करने का प्लान किया था।

मुंबई में इस फिल्म की शूटिंग करीब 7 से 8 दिन तक चलेगी। इस दौरान कई हॉलीवुड एक्टर्स भी फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये 17 जुलाई 2020 को रिलीज की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

 

अर्जुन कपूर ने बनवाया दूसरा टैटू, लैटिन भाषा में लिखवाया- Per Ardua Ad Astra, जानें इसका मतलब

भजन सम्राट अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू के साथ अपने रिलेशन को लेकर 'आप की अदालत' में खोले कई राज़

Aap Ki Adalat: गोविंदा ने 'चांदनी' और 'गदर' जैसी सुपरहिट फिल्मों को क्यों कहा 'ना'

'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1' जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद कादर खान-डेविड धवन से क्यों टूटा गोविंदा का रिश्ता

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन