1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा पाटनी ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, शेयर की वीडियो

दिशा पाटनी ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, शेयर की वीडियो

 Published : Sep 14, 2019 10:48 am IST,  Updated : Sep 14, 2019 10:48 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर की है।

Disha patani- India TV Hindi
Disha patani Image Source : INSTAGRAM

इन दिनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इंटाग्राम और ट्विटर के साथ यूट्यूब चैनल भी लॉन्च कर रहे हैं। इस लिस्ट में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के नाम शामिल हो चुके हैं। आलिया भट्ट और जैकलीन फर्नांडिस की तरह दिशा पाटनी ने भी अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। दिशा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करके यूट्यूब चैनल की अनाउंसमेंट की थी।

दिशा ने ट्वीट किया-आप सभी के साथ पहली यूट्यूब वीडियो शेयर करने का इंतजार नहीं हो रहा है। आशा करती हूं मेरी तरह आप भी इसे देखकर एंजॉय करेंगे। इसे कैंडिड की तरह शूट करने की कोशिश की है और यह पर्सनल है।यह शौकीन है मगर मैं आपको अपनी रियल सेल्फ दिखाना चाहती हूं।

इसके कुछ समय बाद ही दिशा ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर कर दी थी। 4 मिनट के वीडियो में दिशा ने अपने रोजाना के रुटीन के बारे में बताया। उन्होंने क्लिप अपने जिम सेशन से शुरू की, उसके बाद डांस क्लास फिर लैकमे फैशन वीक के लिए तैयार हुंई जहां उन्होंने रोहित गांधी और राहुल खन्ना के लिए रैम्प वॉक किया था।

दिशा की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। अब उनकी फैन फॉलोइंग यूट्यूब पर भी बढ़ जाएगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आई थीं। इन दिनों वह मोहित सूरी की फिल्म मलंग की शूटिंग में बिजी है। मलंग में दिशा के साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू नजर आने वाले हैं।

Also Read:

Dream Girl Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं 'ड्रीम गर्ल', कमाए इतने करोड़

'द स्काइ इज पिंक' के प्रीमियर के लिए निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को भेजे 100 पिंक गुलाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन