1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दस बहाने 2.0' का मेकिंग वीडियो आया सामने, टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर कड़ी मेहनत करते आए नजर

'दस बहाने 2.0' का मेकिंग वीडियो आया सामने, टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर कड़ी मेहनत करते आए नजर

 Published : Feb 26, 2020 09:43 am IST,  Updated : Feb 26, 2020 03:08 pm IST

इस गाने में टाइगर और श्रद्धा ने बहुत शिद्दत से काम किया है। विपरीत हालातों में दोनों एक्टरों ने कमाल कर डाला है। 

DusBahane 2 0- India TV Hindi
DusBahane 2 0

टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म 'बागी 3' का गाना 'दस बहाने 2.0' दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो गया है। अब निर्माताओं ने इस गाने का छोटा सा बीटीएस वीडियो शेयर किया है। जिसमें टाइगर और श्रद्धा कपूर के अलावा पूरी टीम की मेहनत साफ नजर आ रही है। इसके साथ ही साइबेरिया में इसकी शूटिंग हुई है, जिसका जिक्र किया गया है।

साइबेरिया की लोकेशन में  श्रद्धा कपूर ठंडे मौसम में हाई हील्स पहनकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं इस गाने में 300 बैकग्राउंड डांसर शामिल किए गए थे। इसके साथ ही क्रू मेंबर बता रहे है कि कैसे इस गाने को फिल्माया गया है। 

ब्रह्मास्त्र के सेट से रणबीर कपूर के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'मेरा फेवरेट'

निर्माताओं ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं तुम्हें देख रहा हूं और तुम मुझे देख रहे हो और हो गई मुश्किल..लेकिन हर मुश्किल को हमने साथ में पार किया है। इस बदमाश गाने की शूटिंग के लिए एक अच्छा समय था।'

शाहिद कपूर ने मनाया जन्मदिन, इनसाइड पिक्चर्स और वीडियो आए सामने

 

अभी तक 'बागी 3' फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। जिन्हें दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित 'बागी 3' फिल्म में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर नजर आएंगे। यह फिल्म 6 मार्च, 2020 में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन