1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान और तब्बू की दोस्ती को पूरे हुए 30 साल, शेयर की तस्वीर

फराह खान और तब्बू की दोस्ती को पूरे हुए 30 साल, शेयर की तस्वीर

 Written By: IANS
 Published : Oct 17, 2019 10:23 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 10:23 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू और फराह खान की दोस्ती को 30 साल हो गए हैं। इस खुशी में फराह खान ने एक फोटो शेयर की है।

Farah khan and tabu friendship- India TV Hindi
Farah khan and tabu friendship Image Source : INSTAGRAM

कोरियोग्राफर-फिल्मकार फराह खान और अभिनेत्री तब्बू पिछले तीस सालों से दोस्ती का रिश्ता निभा रहे हैं। फराह ने तब्बू के लिए यह कहते हुए कि कुछ दोस्ती टैग से परे होती है, इंस्टाग्राम पर गुरुवार को एक भावात्मक पोस्ट किया।

उन्होंने लिखा, "मेरी सबसे खूबसूरत तब्बू..हमारी दोस्ती के 30 साल पूरे होने का जश्न।"

पोस्ट के साथ फराह ने तब्बू संग अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस तस्वीर पर कई कमेंट किए जिनमें अदिति राव हैदरी, सोनाली बेंद्रे और जैकलीन फर्नाडीज भी शामिल हैं।

फिल्मों में काम की बात करें तो आने वाले समय में तब्बू, सैफ अली खान के विपरीत 'जवानी जानेमन' में नजर आएंगी और इसके साथ ही मीरा नायर की फिल्म 'ए सूटेबल बॉय' में भी तब्बू दिखेंगी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन