1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान बॉलीवुड में 25 साल का सफर पूरे करने पर हुईं भावुक

फराह खान बॉलीवुड में 25 साल का सफर पूरे करने पर हुईं भावुक

 Published : May 22, 2017 06:57 pm IST,  Updated : May 22, 2017 06:57 pm IST

फराह खान ने इस इंडस्ट्री में अपने 25 साल फका सफर पूरा कर चुकी हैं। उन्होंने अब तक के अपने करियर में कई शानदार और दिलचस्प फिल्में दी हैं। अपने 25 साल पूरे होने पर फराह बेहद उत्साहित हैं। फराह ने सोमवार को कहा कि...

farah- India TV Hindi
farah

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार और डांस कोरियोग्राफर फराह खान ने इस इंडस्ट्री में अपने 25 साल फका सफर पूरा कर चुकी हैं। उन्होंने अब तक के अपने करियर में कई शानदार और दिलचस्प फिल्में दी हैं। अपने 25 साल पूरे होने पर फराह बेहद उत्साहित हैं। फराह ने सोमवार को कहा कि यह उनके करियर का मध्यांतर है। फराह ने ट्वीट कर कहा, "फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' को रिलीज हुए आज 25 साल पूरे हो गए। आज उद्योग में मेरी रजत जयंती है और मुझे लगता है कि यह केवल मध्यांतर है.. अभी दूसरा हिस्सा बाकी है।"

फराह ने आमिर खान अभिनीत फिल्म के निर्देशक मंसूर खान के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद मंसूर खान। इस उद्योग में 25 साल पूरे होने का जश्न मना रही हूं। शुक्रिया 'जो जीता वही सिकंदर'।" फराह ने 1992 में नृत्य निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और 2004 में फिल्म 'मैं हूं ना' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था, जो एक बड़ी हिट साबित हुई थी। उसके बाद उन्होंने 'ओम शांति ओम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया।

फराह ने अपने सफल करियर के लिए दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, "मैं बेहद खुशकिस्मत हूं कि मैं पिछले 25 वर्षो से अपनी पसंद का काम कर पा रही हूं। बॉलीवुड और अपने प्रशंसकों से मुझे बेहद प्यार और समर्थन मिला है।" रजनीकांत के घर के बाहर प्रदर्शन, बढ़ाई गई सुरक्षा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन