मुंबई: हरभजन सिंह-गीता बसरा की शादी और रोहित शर्मा की शादी की घोषणा के बाद अब युवराज सिंह ने भी इस बंधन में बंधने जा रहे है। खबरों की माने तो बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच के साथ युवराज सिंह 30 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। युवराज के संगीत को फराह कोरियोग्राफ करना चाहती है।
करण जौहर के बचाव में उतरीं फराह खान, कही ये बात
नृत्य निर्देशक और फिल्म निर्देशक फराह खान क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी के संगीत समारोह का नृत्य निर्देशन करना चाहती हैं। युवराज ने जब डांस रियलिटी टीवी शो 'झलक दिखला जा सीजन 9' में एक विशेष प्रस्तुति दी थी, तब उन्होंने अपने नृत्य कौशल से सभी का दिल जीत लिया था।
युवराज ने शो में फिल्म 'कल हो न हो' के गीत 'माही वे' पर डांस किया था।
एक सूत्र के मुताबिक, फराह ने गीत पर युवराज का डांस देखकर शो के सेट पर कहा था, "मैं कसम खाती हूं कि युवराज का संगीत मैं कोरियोग्राफ करूंगी।"
खबरों के मुताबिक, युवराज अपनी मंगेतर हजेल कीच के साथ 30 नवंबर को विवाह करेंगे। युवराज के डांस वाला एपिसोड कलर्स चैनल पर शनिवार को प्रसारित होगा।