1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उड़ी हमले पर फवाद खान ने तोड़ी चुप्पी, फेसबुक पर लिखी 'दिल की बात'

उड़ी हमले पर फवाद खान ने तोड़ी चुप्पी, फेसबुक पर लिखी 'दिल की बात'

 Published : Oct 07, 2016 08:30 pm IST,  Updated : Oct 07, 2016 08:35 pm IST

उड़ी कस्बे में 18 सितंबर को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत में काम कर रहे पाक कलाकरों को लेकर विवाद शुरु हो गया है जो अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बवाल से सुर्खियों में आए अभिनेता फवाद खान ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है...

fawad- India TV Hindi
fawad

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उड़ी कस्बे में 18 सितंबर को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत में काम कर रहे पाक कलाकरों को लेकर विवाद शुरु हो गया है जो अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बवाल से सुर्खियों में आए अभिनेता फवाद खान इन दिनों करण जौहर के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उन्हें कास्ट करने को लेकर भी काफी विवाद खड़ा हुआ है। ऐसे मुश्किल भरे हालातों में फवाद ने हाल ही में चुप्पी तोड़ते हुए कुछ जवाब दिया है।

इसे भी पढ़े:- तमाम परेशानियों के बीच फवाद खान को मिली बड़ी खुशखुबरी

उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात लोगों को तक पहुंचाई है। उन्होंने लिखा, "मैं जुलाई से लाहौर में हूं क्योंकि मेरी पत्नी और मैं दूसरा बेबी एक्सपेक्ट कर रहे थे। मुझे दुनियाभर से मेरे फैंस और मीडिया से कई सवाल मिले हैं, इनमें हाल ही में हुई इस दुखद घटना के बारे में पूछा गया है। दो बच्चों का पिता होने के नाते मैं यही चाहता हूं कि हम ऐसा दुनिया बनाएं जिसमें शांति से रहा जा सके। हम अपने बच्चों के एहसानमंद हैं, जो हमारा कल बनेंगे।" 

उन्होंने इसके आगे यह भी लिखा है कि वह पहली बार इस मामले पर बोल रहे हैं और उनके नाम से बोली गई किसी भी बात पर ध्यान न दें। साथ ही उन्होंने भारत और पाकिस्तान के उन सभी लोगों का शुक्रिया भी अदा किया है जो उनका समर्थन कर रहे हैं।

अब फवाद द्वारा दिए गए इस बयान से यह तो पूरी तरह से साफ ही हो गया है कि वह किसी राजनीतिक धमकी से डरकर अपने पाकिस्तान नहीं गए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन