लाहौर: पाकिस्तानी फिल्म अभिनेता फवाद खान पिछले काफी वक्त से भारत में काम करने को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेकिन ऐसी सभी परेशानियों के बीच फवाद को खुशखबरी मिली है। दरअसल वह दूसरी बार पिता बन गए हैं। फवाद और उनकी पत्नी सदाफ खान ने अपनी दूसरी संतान का स्वागत किया है। उनकी पत्नी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।
इसे भी पढ़े:-
- अगर भारत-पाक के संबंध और बिगड़े तो डूब जाएगी पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री!
- करण जौहर ने किया अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा खुलासा
एक सामचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता के मैनेजर ने बताया कि बच्ची का जन्म मंगलवार को हुआ है। साल 2005 में शादी रचाने वाले इस जोड़े को अयान नाम का एक बेटा भी है। खबरों के अनुसार, फवाद भारत से कुछ महीने पहले ही अपने गृहनगर लाहौर के लिए रवाना हो गए।
फवाद भारत में काम करने वाले उन पाकिस्तानी कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने भारत में काम किया और 19 जवानों की शहादत वाले 28 सितंबर को हुए उड़ी हमले में निंदा करने से खुद को दूर कर लिया।
फवाद ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'खूबसूरत' से की थी। अब वह करण जौहर निर्देशित बनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' उनकी आने वाली फिल्म है, जिसमें फवाद खान की मौजूदगी की वजह से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की तरफ से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले महीने इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को प्रतिबंधित करने संबंधी मसौदा पास किया था। जिसके जवाब में पाकिस्तानी सिनेमाघरों ने भी भारतीय फिल्मों को प्रदर्शित करने पर प्रतबिंध लगा दिया।