1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Fukrey Returns box office collection: पहले दिन ‘फुकरे’ ने मचाया धमाल, इतनी हुई कमाई

Fukrey Returns box office collection: पहले दिन ‘फुकरे’ ने मचाया धमाल, इतनी हुई कमाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2017 03:31 pm IST,  Updated : Dec 09, 2017 03:34 pm IST

बीते कुछ हफ्तों से लगभग सूने रहे बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार को रिलीज हुई ‘फुकरे रिटर्न्स’ ने शानदार शुरुआत की है...

Fukrey Returns- India TV Hindi
Fukrey Returns

मुंबई: बीते कुछ हफ्तों से लगभग सूने रहे बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार को रिलीज हुई ‘फुकरे रिटर्न्स’ ने शानदार शुरुआत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 8.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की पहले दिन की कमाई को देखकर लग रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर आगे भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार भले ही मिल रहा हो, लेकिन क्रिटिक्स ने इस फिल्म को कुछ ज्यादा नहीं सराहा था।

'फुकरे रिटर्न्स' में पुलकित सम्राट, रिचा चड्ढा, मनजोत सिंह, अली फजल, प्रिया आनंद, वरुण शर्मा, विशाखा सिंह और पंकज त्रिपाठी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने किया है जबकि इसके निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा हैं। फिल्म की कमाई के बारे में बात करें तो पहले दिन यह 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' और 'मुन्ना माइकल' जैसी फिल्मों बेहतर रही है। 'पद्मावती' की रिलीज टलने की वजह से 'फुकरे रिटर्न्स' को ज्यादा कॉम्पिटिशन का भी सामना नहीं करना पड़ा। फिल्म के सामने कपिल शर्मा की कॉमेडी मूवी 'फिरंगी' ही है, जिससे इसे थोड़ी-बहुत प्रतियोगिता करनी पड़ सकती है।

सीरीज की पहली फिल्म 'फुकरे' साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक, उस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस 2.62 करोड़ रुपये कलेक्ट किए थे। पहले सप्ताह में 'फुकरे' की कमाई 18.42 करोड़ रुपये जबकि भारत में कुल कमाई 36.5 करोड़ रुपये रही थी। हालांकि ‘फुकरे रिटर्न्स’ की बात करें तो दर्शकों को इस फिल्म की कहानी में ज्यादा नयापन नहीं लग रहा है, जबकि कुछ दर्शकों को पुरानी वाली फिल्म ज्यादा बेहतर लगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन