1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कुणाल खेमू और रसिका दुग्गल की कॉमेडी फिल्म 'लूटकेस' का मजेदार ट्रेलर रिलीज

कुणाल खेमू और रसिका दुग्गल की कॉमेडी फिल्म 'लूटकेस' का मजेदार ट्रेलर रिलीज

 Published : Jul 16, 2020 01:10 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 01:10 pm IST

"लूटकेस" को 31 जुलाई 2020 को रिलीज होगी आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया।

 'लूटकेस' का मजेदार ट्रेलर रिलीज- India TV Hindi
 'लूटकेस' का मजेदार ट्रेलर रिलीज Image Source : KUNAL KEMMU

क्या कभी पैसों से भरा बैग हाथ लगा है? अगर नहीं, तो अपकमिंग कॉमेडी-ड्रामा फिल्म लूटकेस में देखिए क्या होता है जब पैसों से भरा बैग एक आदमी के हाथ लग जाता है। फ़िल्म "लूटकेस" को 31 जुलाई 2020 को रिलीज होगी और यह एक मज़ेदार रोलरकोस्टर सवारी होगी। फैन्स इस ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे आखिरकार आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया।  

कुणाल केमू ने ट्रेलर रिलीज के साथ एक मज़ेदार वीडियो भी साझा किया है। अभिनेता लिखते है,"सब कह रहे हैं बैग में कुछ काला है, आप खुद ही देख लीजिए।लूटकेस का ट्रेलर रिलीज हो गया, फिल्म 31 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

फिल्म को लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। कुणाल केमू, रसिका दुगल, रणवीर शौरी, विजय राज और गजराज राव द्वारा अभिनीत, फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो एवं सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है व राजेश कृष्णन और कपिल सावंत द्वारा लिखित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन