1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गौहर खान का दावा, कई नियमों को तोड़कर निकली आगे

गौहर खान का दावा, कई नियमों को तोड़कर निकली आगे

 Published : Apr 21, 2017 02:02 pm IST,  Updated : Apr 21, 2017 02:02 pm IST

‘बिग बॉस’ विजेता रह चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बेगम जान’ में अहम किरदार निभाते हुए देखा गया है। इस फिल्म में वह बेहद अलग और अनोखे अंदाज में नजर आई हैं। गौहर खान का कहना है कि उन्हें...

gauhar- India TV Hindi
gauhar

मुंबई: विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ विजेता रह चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बेगम जान’ में अहम किरदार निभाते हुए देखा गया है। इस फिल्म में वह बेहद अलग और अनोखे अंदाज में नजर आई हैं। गौहर खान का कहना है कि उन्हें कई चीजें न करने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने मन मुताबिक काम किया है और आगे भी ऐसा ही करती रहेंगी।

बाल कटवाए सोनू निगम ने, परेशानी झेलनी पड़ी बॉबी देओल को जानिए क्यों

गौहर ने गुरुवार को अपनी फिल्म 'बेगम जान' की सफलता को लेकर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "लोगों ने मुझसे कहा था कि अगर मैं केवल गानों में ही काम करती रहूंगी तो मुझ पर आइटम गर्ल होने का ठप्पा लग जाएगा, लेकिन मैंने सभी नियमों को तोड़ा है और मैं आगे भी ऐसा ही करती रहूंगी।" गौहर ने आगे कहा, "आप कोई सपना देखने की हिम्मत करते हैं और अगर आप उसमें विश्वास रखते हैं तो आप उसे जरूर पूरा कर सकते हैं।" गौहर खान की फिल्म 'बेगम जान' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

गौहर को इससे पहले 'इश्कजादे', 'रॉकेट सिंह' और 'फीवर' जैसी फिल्मों में भी देखा जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 7' भी जीता था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन