1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 15 साल बाद रितेश देशमुख ने किया बड़ा खुलासा, CM का बेटा होने की वजह से जेनेलिया ने की थी ऐसी हरकत

15 साल बाद रितेश देशमुख ने किया बड़ा खुलासा, CM का बेटा होने की वजह से जेनेलिया ने की थी ऐसी हरकत

 Published : Jan 04, 2018 08:38 pm IST,  Updated : Jan 04, 2018 08:38 pm IST

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अपनी शादी शुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। इनकी लव स्टोरी से तो हर कोई वाकिफ है। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब जेनेलिया ने फिल्म के सेट पर रितेश से बात तक नहीं की थी। हाल ही में रितेश ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया है कि...

genelia- India TV Hindi
genelia

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अपनी शादी शुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। इनकी लव स्टोरी से तो हर कोई वाकिफ है। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब जेनेलिया ने फिल्म के सेट पर रितेश से बात तक नहीं की थी। हाल ही में रितेश ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया है कि 15 साल पहले 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर जेनेलिया ने उनसे पहले दो दिन बात तक नहीं की। बता दें कि रितेश के लिए उनकी यह फिल्म जिंदगी बदलने जैसी रही है।

रितेश ने बुधवार को ट्वीट किया था, "जनवरी 3, 2003 : 15 वर्ष पहले 'तुझे मेरी कसम' जारी हुई। पहली फिल्म: जीवन में बदलाव। वास्तुकार एक अभिनेता बन गए। सह-स्टार जेनेलिया मेरी बाइको (पत्नी) बन गई।" उन्होंने निर्देशक विजया भास्कर को धन्यवाद दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के बेटे रितेश ने कहा, "आई लव यू सर, निर्माता रामोजी राव सर। छायाकार कबीर लाल सर को सम्मान, जिन्होंने मुझे सलाह दी।"

फिल्म सेट से कहानी शेयर करते हुए रितेश ने कहा, जेनेलिया ने फिल्म की शूटिंग के दौरान पहले दो दिनों तक मुझसे बात नहीं की, क्योंकि मेरे पिता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, फिर जेनेलिया ने पहली बार मुझसे पूछा, "आपका सुरक्षा गार्ड कहां है?' मैंने जवाब दिया 'मेरे पास कोई गार्ड नहीं है।" इसके बाद से इन दोनों के बीच दोस्ती बढ़ती गई और जल्द ही यह प्यार में बदल गई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन