मुंबई: अभिनेता अजय देवगन अपने काम को लेकर किस हद तक समर्पित हैं इसका अंदाजा तो आप सभी को होगा लेकिन हम आज इसका सबूत भी देने जा रहे हैं।
जहां पूरी दुनिया अपने जन्मदिन पर काम से दूर सिर्फ मस्ती करती है वहीं बॉलीवुड के सिंघम जन्मदिन के दिन भी काम कर रहे हैं। खुशी की बात यह है कि उनके जन्मदिन पर उनकी फिल्म 'गोलमान अगने' की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है।अभिनेता अजय देवगन ने अपने जन्मदिन पर ट्विटर में तस्वीर साझा करके इस बात की जानकारी दी। आजय ने फोटो के साथ लिखा, "फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म, हैदराबाद जाने के लिए तैयार। 'गोलमाल अगेन'।"
देखा आपने सिंघम अपने जन्मदिन पर भी काम की बातें कर रहे हैं। अजय जी अब पहला शेड्यूल पूरा हो गया तो थोड़ा रेस्ट कीजिए और अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाइए।
आपको बता दें, यह 'गोलमाल' श्रृंखला की चौथी फिल्म है। इसमें परिणीति चोपड़ा, तब्बू, अरशद वासरसी, श्रेयस तलपडे और तुषार कपूर भी हैं।
अजय इससे पहले के तीनों भागों में भी नजर आएं हैं। अरशद, तुषार और मुकेश तिवारी भी पहले की फिल्मों में रहे। श्रेयस तलपडे, करीना कपूर, अश्विनी कालसेकर भी इस श्रृंखला की फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।
'गोलमाल अगेन' छह अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें: