1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Good Newwz का नया पोस्टर आउट, अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत और कियारा जिंदगी से हुए परेशान

Good Newwz का नया पोस्टर आउट, अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत और कियारा जिंदगी से हुए परेशान

 Published : Dec 02, 2019 10:49 am IST,  Updated : Dec 02, 2019 10:52 am IST

'गुड न्यूज' सिनेमाघरों पर 27 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली है।

Good Newwz New Poster- India TV Hindi
अक्षय कुमार ने शेयर किया 'गुड न्यूज' फिल्म का नया पोस्टर Image Source : INSTAGRAM

Good Newwz New Poster​: अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गुड न्यूज' जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट प्रमोशन में जुटी हुई है। अक्षय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर मूवी का नया पोस्टर शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अक्षय ने 'गुड न्यूज' का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बत्राओं की जिंदगी की गड़बड़ियों की एक और झलक... आज कई सारी #GoodNewwz सुनने को मिलेंगे.. बने रहिए हमारे साथ।' इस पोस्टर में चारो एक्टर्स हैरान-परेशान दिखाई दे रहे हैं।

Pics: संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने फैशन शो में किया डेब्यू, पिता ने कहा- मुझे तुम पर गर्व है

बता दें कि हाल ही में इस फिल्म का गाना 'चंडीगढ़ में' रिलीज हुआ, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इससे पहले अक्षय, करीना, दिलजीत और कियारा की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें चारो स्टार्स की अजीबोगरीब बीमारियों के बारे में बताया गया था।

First Wedding Anniversary: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शेयर की शादी की फोटोज, एक-दूसरे को यूं किया विश

इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों पर 27 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन