1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोशल मीडिया पर छाए 'गुलाबो सिताबो' के फनी मीम्स, इन्हें देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

सोशल मीडिया पर छाए 'गुलाबो सिताबो' के फनी मीम्स, इन्हें देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

 Published : Jun 12, 2020 03:48 pm IST,  Updated : Jun 12, 2020 03:48 pm IST

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मजेदार मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

gulabo sitabo memes- India TV Hindi
गुलाबो सिताबो मीम्स Image Source : INSTAGRAM/AYUSHMANNK

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' 12 जून को ऑनलाइन रिलीज हो गई है। इसे दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। शूजीत सरकार द्वारा निर्देशित इस मूवी में दर्शकों को पहली बार स्क्रीन पर आयुष्मान और बिग बी को साथ देखने का मौका मिला। यह फिल्म किराएदार और मकानमालिक की नोक-झोक पर बनी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन का लुक काफी अलग नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस मूवी को लेकर लगातार बज बना हुआ है। इस बीच ट्विटर पर कई फनी मीम्स भी वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी।

वायरल हो रहे मीम्स में से कुछ ऐसे हैं जिसमें बताया गया है कि लोग गुलाबो सिताबो को अमेजन प्राइम की जगह टेलीग्राम पर देख रहे हैं। क्योंकि फिल्म के रिलीज होने के कुछ समय बाद लोग फिल्म को टेलिग्राम से डाउनलोड करके देख लेते हैं।

अमिताभ बच्चन के शानदार अभिनय ने लूटी महफिल, जानिए कैसी है फिल्म की कहानी

200 देशों में 15 भाषाओं में अमेजन पर स्ट्रीम होगी अमिताभ-आयुष्मान की फिल्म 'गुलाबो सिताबो'

अमिताभ बच्चन-आयुष्मान खुराना की 'गुलाबो सिताबो' इन 5 वजहों से नहीं करनी चाहिए मिस

कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में लागू हुए लॉकडाउन की वजह से मेकर्स ने फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया था। इसे जूही चतुर्वेदी ने लिखा और शूजित सरकार ने निर्देशित किया है। इसके निर्माता रॉनी लाहिड़ी व शील कुमार हैं। 

गुलाबो सिताबो का पब्लिक रिव्यू: अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म को ट्विटर पर मिला ऐसा रिस्पॉन्स

शूजीत सरकार ने फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने पर कहा था- हम फिल्म बना चुके थे और यह अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। आमतौर पर, जब मेरी फिल्म बनकर तैयार हो जाती है, तो मुझे जल्द से जल्द इसे दर्शकों के सामने पेश करने की बुरी आदत है, यह बात तो है ही, इसके अलावा इस महामारी के चलते भी यह फैसला लेना पड़ा।"

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन