1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गली बॉय' फेम विजय वर्मा ने 'डार्लिंग्स' की शूटिंग पूरी कर शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग

'गली बॉय' फेम विजय वर्मा ने 'डार्लिंग्स' की शूटिंग पूरी कर शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग

 Published : Sep 14, 2021 03:48 pm IST,  Updated : Sep 14, 2021 06:13 pm IST

विजय वर्मा ने एक नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, और तस्वीरें सामने आई हैं।

विजय वर्मा- India TV Hindi
विजय वर्मा Image Source : INSTAGRAM

विजय वर्मा का अब तक का साल शानदार रहा है। उन्होंने हाल ही में आलिया भट्ट के साथ डार्लिंग्स की शूटिंग पूरी की है। विजय अब एक नए प्रोजेक्ट कि शुरुआत कर रहे हैं। गली बॉय अभिनेता ने अब अपने प्रशंसकों के लिए अपनी अगली फिल्म के बारे में एक दिलचस्प अपडेट दिया है।

विजय ने आज अपने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू होने की घोषणा करने के लिए एक वीडियो साझा किया। वीडियो में विजय को अपने नए प्रोजेक्ट के सेट पर चलते हुए और सभी को बधाई देते हुए देखा जा सकता है। एक क्लीन शेव विजय एक स्मार्ट दिखनेवाली नीली जैकेट में घूम रहें है और अपने प्रशंसकों को कहता है, 'स्टे ट्यून'।

नागा चैतन्य और साईं पल्लवी की 'लव स्टोरी' का ट्रेलर जारी

अभिनेता के पास वर्तमान में आलिया भट्ट के साथ 'डार्लिंग्स', सनी कौशल और नुसरत भरुचा के साथ 'हुडदंग' और सोनाक्षी सिन्हा के साथ 'फॉलन' उनकी आगामी रिलीज के रूप में है।

 आयुष्मान खुराना ने कैसे चुराया था ताहिरा कश्यप का दिल? अभिनेता के जन्मदिन पर पत्नी का खुलासा

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन