1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday: दंगल गर्ल फातिमा सना शेख के जन्मदिन पर देखिए उनकी कुछ खास तस्वीरें

Happy Birthday: दंगल गर्ल फातिमा सना शेख के जन्मदिन पर देखिए उनकी कुछ खास तस्वीरें

 Published : Jan 11, 2019 08:18 am IST,  Updated : Jan 11, 2019 08:20 am IST

फातिमा सना शेख आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर देखें कुछ खास तस्वीरें।

Happy Birthday Fatima sana shaikh- India TV Hindi
Happy Birthday Fatima sana shaikh Image Source : INSTAGRAM/FATIMA SANA

'दंगल' से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली फातिमा सना शेख(Fatima Sana Shaikh) आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। सना का जन्म 11 जनवरी 1992 में हुआ था। फातिमा ने अभी तक सिर्फ दो फिल्में की हैं जिससे उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया है। फातिमा ने अपनी दोनों फिल्मों में आमिर खान के साथ काम किया है। पहली फिल्म 'दंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। उसके बाद आई दूसरी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में उन्होंने अतिताभ बच्चन, आमिर खान और कटरीना जैसे कलाकारों के साथ काम किया। हालांकि यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। फातिमा सोशल मीडिया पर अपनी कई फोटोज शेयर करती रहती हैं। जिससे लोग उनके दीवाने हो गए हैं। तो आइए आपको फातिमा सना शेख की कुछ खास तस्वीरें दिखाते हैं।

फातिमा सना शेख ने कम समय में ही अपनी एक खास पहचान बना ली है।

वह एथेनिक वियर में बहुत सुंदर लगती हैं।

फातिमा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनके आमिर खान के साथ अफेयर की भी खबरें आई थीं।

फातिमा सना शेख का नाम अपने ऑनस्क्रीन भाई अपारशक्ति खुराना से भी जोड़ा गया था। अपार ने फिल्म 'दंगल' में गीता फोगाट के भाई का रोल निभाया था।

फातिमा सना शेख बहुत अच्छा डांस करती हैं। उनके डांस की वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

रणवीर सिंह ने पीएम मोदी को दी जादू की झप्पी

क्या इस साल जून में हो जाएगी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सगाई?

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन