1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर के 'बडुम्बा' के लिए तैयार किया गया खास मार्ग

अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर के 'बडुम्बा' के लिए तैयार किया गया खास मार्ग

 Published : Apr 18, 2018 10:03 pm IST,  Updated : Apr 18, 2018 11:57 pm IST

अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक गाने 'बडुम्बा' के लिए उन्होंने अपनी आवाज भी दी है, जिसके लिए उमेश शुक्ला ने एक विशेष मार्ग तैयार कराया। निर्देशक का कहना है कि यह गाना फिल्म की भावना को दर्शाता है।

Amitabh- India TV Hindi
Amitabh  

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक गाने 'बडुम्बा' के लिए उन्होंने अपनी आवाज भी दी है, जिसके लिए उमेश शुक्ला ने एक विशेष मार्ग तैयार कराया। निर्देशक का कहना है कि यह गाना फिल्म की भावना को दर्शाता है। बता दें कि 'बडुम्बा' गाने में अमिताभ के साथ ऋषि कपूर भी हैं। मौज-मस्ती से भरपूर यह मजेदार गाना मुंबई में एक सेट पर विशेष मार्ग तैयार कराके फिल्माया गया है।

उमेश शुक्ला ने कहा, "गाने 'बडुम्बा' के लिए हम जीवंतता से भरपूर एक सेट तैयार करना चाहते थे। यह गाना फिल्म और उसके किरदारों की भावना को दर्शाता है। जोश से भरपूर इस गाने के लिए हमारा मकसद एक नया और खुशी से भरा माहौल बनाना था।" गौरतलब है फिल्म '102 नॉट आउट' की कहानी एक पिता और बेटे की इर्द गिर्द घूमती रहती है।

फिल्म में अमिताभ 102 वर्षीय पिता के किरदार में दिखाई दे हैं, जबकि ऋषि कपूर उनके 75 वर्षीय बेटे की भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद से ही दर्शकों में इसके लिए उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। बता दें कि यह फिल्म दुनियाभर में 4 मई को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन