1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: वरुण धवन संग हरलीन सेठी ने कलंक के गाने First Class पर किया डांस

Video: वरुण धवन संग हरलीन सेठी ने कलंक के गाने First Class पर किया डांस

 Published : Apr 06, 2019 10:42 pm IST,  Updated : Apr 06, 2019 10:42 pm IST

विक्की कौशल की एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी ब्रेकअप के बाद एक बार फिर एक्शन में लौट आई हैं। अपने डांस वीडियोज के फेमस हरलीन ने हाल ही में वरुण धवन और कोरियोग्राफर मेलविन लुइस के साथ 'कलंक' के गाने 'फर्स्ट क्लास' पर डांस किया।

Harleen Sethi dances with Varun Dhawan on Kalank's song First Class - India TV Hindi
Harleen Sethi dances with Varun Dhawan on Kalank's song First Class  Image Source : INSTAGRAM

विक्की कौशल की एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी ब्रेकअप के बाद एक बार फिर एक्शन में लौट आई हैं। अपने डांस वीडियोज के फेमस हरलीन ने हाल ही में वरुण धवन और कोरियोग्राफर मेलविन लुइस के साथ 'कलंक' के गाने 'फर्स्ट क्लास' पर डांस किया। हरलीन और वरुण दोनों ने ही यह वीडियो अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

हरलीन ने वीडियो के साथ लिखा- ''अब फर्स्ट क्लास या डिसटिंक्शन, ये तो आप ही बताओगे।''

वरुण ने भी यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ''मेलविन लुइस और हरलीन सेठी के साथ फर्स्ट क्लास डांस।''

हरलीन कुछ समय से विक्की संग अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों पिछले साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसी साल उन्होंने अपना रिश्ता इंस्टा ऑफिशियल भी किया था, लेकिन अब हरलीन ने विक्की को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। कहा जा रहा है कि हरलीन को विक्की और भूमि पेडनेकर की नजदीकियां पसंद नहीं आ रही थीं। वहीं एक इंटरव्यू में विक्की ने खुद को सिंगल बताया।

'कलंक' की बात करें तो फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा हैं। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज़ होगी।

Also Read:

अक्षय कुमार गुड न्यूज की को-स्टार कियारा आडवाणी से कंचना के हिंदी रीमेक में करेंगे रोमांस

दीया और बाती हम फेम पूजा शर्मा दूसरी बार हैं प्रेग्नेंट, तस्वीर में दिखा बेबी बंप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन