1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परीक्षा के लिए मन लगाकर पढ़ाई कर रहीं फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी', फोटो खींच रही लोगों का ध्यान

परीक्षा के लिए मन लगाकर पढ़ाई कर रहीं फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी', फोटो खींच रही लोगों का ध्यान

 Published : Sep 19, 2021 08:23 pm IST,  Updated : Sep 20, 2021 05:28 pm IST

हर्षाली मल्होत्रा ने अपनी एक फोटो शेयर की। जिसके जरिए उन्होंने ये बताया है कि सोमवार से उनके एग्जाम शुरू हो रहे हैं। उन्होंने अपने फैंस से गुड लक विश करने के लिए भी कहा।

harshaali malhotra - India TV Hindi
 हर्षाली मल्होत्रा Image Source : INSTAGRAM/ HARSHAALIMALHOTRA_03

'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का रोल प्ले करने वाली हर्षाली मल्होत्रा को लोग काफी पसंद करते हैं। वो बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर अपनी पढ़ाई पूरी करने में लगी हैं। लेकिन, हर्षाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में हर्षाली ने एक फोटो शेयर किया। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने बताया है कि सोमवार से उनके एग्जाम शुरू हो रहे हैं और वो इसकी तैयारी में जुट गई हैं। 

'बिग बॉस ओटीटी' जीतने की खुशी में दिव्या अग्रवाल ने मनाया जश्न, साथ नजर आए बॉयफ्रेंड वरुण सूद और रणविजय सिंह

हर्षाली मल्होत्रा ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- “विश मी लक, एग्जाम कल से शुरू हो रहे हैं। इसके बाद आप लोगों से मिलती हूं”। फोटो में देखा जा सकता है कि हर्षाली एक टेबल पर बैठी हैं और मन लगाकर पढ़ाई कर रही हैं। इस दौरान हर्षाली बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं।  

इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने हर्षाली से पूछा है कि वो किस क्लास में हैं? जिस पर उन्होंने रिप्लाई किया 8th ग्रेड। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 61 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। एक्ट्रेस के वेल विशर उन्हें उनकी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं  दे रहे हैं।

आपको बता दें कि हर्षाली मल्होत्रा को सबसे पहले साल 2012 की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान' में सुपरस्टार लमान खान के साथ देखा गया था। इसमें उन्होंने अपने ‘मुन्नी' के किरदार से लोगों का दिल जीत लिया था। हालांकि, इसके बाद वे किसी फिल्म में दिखाई नहीं दीं।

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

अनुपम खेर को अमेरिका के हिंदू विश्वविद्यालय से मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि, एक्टर ने जताया आभार

जूही चावला ने शेयर किया अपने पहले शो का वीडियो, सुनाया मजेदार किस्सा

आमिर खान ने लिया 'ग्रीन इंडिया चैलेंज' में हिस्सा, साउथ के एक्टर नागा चैतन्य ने भी दिया साथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन