1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव-पत्रलेखा की शादी में शामिल हुए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, तस्वीर शेयर कर दी बधाई

राजकुमार राव-पत्रलेखा की शादी में शामिल हुए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, तस्वीर शेयर कर दी बधाई

 Published : Nov 16, 2021 11:51 am IST,  Updated : Nov 16, 2021 11:51 am IST

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस कपल ने चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास में एक दूसरे के संग सात जन्मों को निभाने की कसमें खाईं।

राजकुमार राव-पत्रलेखा- India TV Hindi
राजकुमार राव-पत्रलेखा Image Source : TWITTER

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी लेडी लव पत्रलेखा संग विवाह के बंधन में बंध गए। कल 15 नवंबर को चंडीगढ़ में दोनों की शादी हुई। इस शादी में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी शामिल हुए। आपको बता दें, राजकुमार राव हरियाणा के रहने वाले हैं। 

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने राजकुमार राव के रिसेप्शन की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वो वर-वधू को आशीर्वाद देते दिख रहे हैं। ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में सीएम ने लिखा है- ''चंडीगढ़ में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।''

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ में रचाई शादी, देखें वेडिंग की तस्वीरें

मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान भी राजकुमार राव के विवाह में शामिल हुईं। शादी की तस्वीर शेयर करते हुए फराह ने लिखा है- आप उस व्यक्ति से शादी नहीं करते जिसके साथ आप रह सकते हैं, आप उस व्यक्ति से शादी करते हैं जिसके बिना आप नहीं रह सकते, राजकुमार राव और पत्रलेखा तुम्हारी शादी सबसे खूबसूरत और भावनात्मक थी। लव यू राजू और गोल्डी।

तस्वीर में फराह खान ने पत्रलेखा के गले में हाथ डाला है, वहीं राजकुमार राव भी बगल में खड़े नजर आ रहे हैं। 

कुछ वक्त पहले इस कपल की शादी का कार्ड वायरल हुआ था। जिसमें लिखा है- "राव परिवार और पॉल परिवार आपको पत्रलेखा और राजकुमार की शादी में आमंत्रित करता है। जो सोमवार 15 नवंबर 2021 को ओबेरॉय सुखविलास चंडीगढ़ में है।"

Woh Ladki Hai Kahaan से सामने आया तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी का फर्स्ट लुक

इससे पहले राजकुमार और पत्रलेखा की सगाई का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। इस क्लिप में अभिनेता को अपने मंगेतर को प्रपोज करने के लिए घुटनों पर बैठे देखा जा सकता है। एड शीरन के गाने परफेक्ट के साथ दोनों ने रिंग एक्सचेंज की। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai छोड़ने के बाद शिवांगी जोशी मना रही हैं छुट्टियां, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

'स्त्री' अभिनेता और उनकी लेडी लव पत्रलेखा को सफेद रंग की पोशाक में देखा गया। एक तरफ जहां राजकुमार ने मैचिंग स्नीकर्स के साथ सफेद कुर्ता पहना था, वहीं दूसरी तरफ पत्रलेखा ने सफेद और सिल्वर स्लिट गाउन चुना।

लव स्टोरी के बारे में बात करें तो राजकुमार राव, पत्रलेखा को एक एड में देखकर मोहित हो गए थे। वहीं पत्रलेखा ने फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा' के बाद जब रियल लाइफ में राजकुमार राव को देखा तो उनसे दूरी बना ली थी क्योंकि उन्हें लगता था राजकुमार रियल लाइफ में भी वैसे ही होंगे।

इन दोनों ने 2014 में रिलीज हुई हंसल मेहता की फिल्म सिटीलाइट्स और वेब शो बोस: डेड/अलाइव में भी साथ काम किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन