1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब धर्मेंद्र ने लैंडलाइन पर कॉल करके हेमा मालिनी से कहा- आई लव यू

जब धर्मेंद्र ने लैंडलाइन पर कॉल करके हेमा मालिनी से कहा- आई लव यू

 Published : Oct 17, 2018 04:51 pm IST,  Updated : Oct 17, 2018 04:52 pm IST

यादगार फोन कॉल के बारे में उन्होंने कहा, "धर्मेद्र जी ने मुझे फोन कर मुझे आई लव यू बोला था।"

हेमा मालिनी- India TV Hindi
हेमा मालिनी

मुंबई: दिग्गज अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी का कहना है कि प्यार एक खूबसूरत अहसास है और उन्होंने दिग्गज अभिनेता और अपने पति धर्मेद्र की वजह से प्यार की अनुभूति जाहिर करना सीखा है। यादगार फोन कॉल के बारे में उन्होंने कहा, "धर्मेद्र जी ने मुझे फोन कर मुझे आई लव यू बोला था।"

उन्होंने कहा, "उन दिनों में यह बहुत मुश्किल था, क्योंकि लैंडलाइन फोन होते थे और आपको फोन पर बात करने के लिए एक उचित स्थान देखना पड़ता था। रोमांस बहुत ही खूबसूरत चीज है। मैं केवल धर्मजी की वजह से यह भावना व्यक्त कर सकती हूं।"

अभिनेत्री ने कहा, "ऐसा नहीं है कि आप इसे किसी के साथ भी व्यक्त कर सकें। बहुत से लोग आपको प्यार कर सकते हैं, लेकिन आप केवल उस व्यक्ति को प्यार कर सकते हैं, जो आपको सच्चा प्यार करता है और हमारे बीच इसी तरह का प्यार है। यह किसी और के साथ कभी नहीं हुआ।"

'सीता और गीत', 'शोले' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों में नजर आने के बाद वर्ष 1980 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

KKHH के 20 साल पूरे होने पर सलमान खान ने कही ये बात

2 दिसंबर को है निक-प्रियंका की शादी

विद्युत जामवाल की फिल्म 'जंगली' का टीजर रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन