1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंडियन आइडल के नए जज होंगे हिमेश रेशमिया, अनु मलिक को किया गया रिप्लेस

इंडियन आइडल के नए जज होंगे हिमेश रेशमिया, अनु मलिक को किया गया रिप्लेस

 Published : Dec 03, 2019 06:52 pm IST,  Updated : Dec 03, 2019 06:52 pm IST

सोना महापात्रा की पिटीशन के बाद ही अनु मलिक को शो से हटा दिया गया है। 

इंडियन आइडल के नए जज...- India TV Hindi
इंडियन आइडल के नए जज होंगे हिमेश रेशमिया

मुंबई: सोनी टीवी के मशहूर रियलिटी शो इंडियन आइडल ने पिछले दिनों खूब कॉन्ट्रोवर्सी बटोरी। दरअसल पिछले साल मीटू कॉन्ट्रोवर्सी के बाद अनु मलिक को इंडियन आइडल के जज के पद से हटा दिया गया था, लेकिन इस बार जब शो का प्रोमो आया तो पता चला कि इस बार भी अनु मलिक इंडियन आइडल के जज होंगे। इसके बाद खूब विवाद हुआ, सिंगर सोना महापात्रा समेत कई लोगों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई। अब खबर आई है कि मेकर्स ने फाइनली अनु मलिक को जज के पद से हटा दिया है। अनु मलिक की जगह अब हिमेश रेशमिया शो के जज होंगे।

सोना महापात्रा की पिटीशन के बाद ही अनु मलिक को शो से हटा दिया गया है। सोना की पिटीशन के बाद इंटरनेट पर यूजर्स ने काफी बवाल किया था। सोना के अलावा नेहा भसीन और तनुश्री दत्ता ने भी अनु मलिक को शो से बाहर करने के लिए आवाज उठाई थी। 

अब मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हिमेश रेशमिया को अनु मलिक की जगह रिप्लेस किया गया है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। अनु मलिक के अलावा इस शो के जज पैनल में नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन